{"_id":"78-46108","slug":"Hisar-46108-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
Hisar
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अपराध जांच शाखा की विशेष टीम ने देर रात गांव सुंदरपुर के पास से फौजी गैंग के चार बदमाशों को काबू किया। बदमाशों को दो हत्या, डकैती सहित कई वारदातों को अंजाम देना था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में असला बरामद किया है। बदमाशों में एक आरोपी बीस साल की सजायाफ्ता था। वह पेरोल पर आने के बाद से ही फरार था।
पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि देर रात अपराध जांच शाखा के प्रभारी को सूचना मिली कि गांव सुंदरपुर के पास बदमाश लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को मौके पर पहुंची। जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो चारों युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। मौके से तीन देसी पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस और एक लोहे की राड बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान संदीप निवासी भूरावास, सतबीर निवासी भैयापुर लाढौत, सुरेंद्र निवासी दालमवाला (जींद) और उमेश निवासी भूरावास के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो हत्या व कई डकैती की वारदातों को अंजाम देना था।
इन वारदातों को देना था अंजाम
पुलिस प्रवक्ता वेद सिंह नैन ने बताया कि अपराध जांच शाखा द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने बताया कि उन्होंने गांव भूरावास में एक युवक की हत्या करनी थी। इसकी योजना बना रखी थी और जल्द ही इस हत्याकांड को अंजाम देना था। दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में एक व्यापारी को लूटना था। रेवाड़ी में एक प्लाट पर कब्जे करने की योजना थी। इसके अलावा गांव दिनोद निवासी संजय के साथ मिलकर तेल टेंकर लूटने की भी योजना थी।