{"_id":"6ab01969d5ba37ee6702824d","slug":"9570-banned-alprazolam-pills-seized-two-arrested-including-a-woman-hisar-news-c-21-hsr1005-955618-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 9570 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम गोलियां बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 9570 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम गोलियां बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। एंटी नारकोटिक सेल ने दो अलग-अलग मामलों में 9570 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान नशीली गोलियों की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
एंटी नारकोटिक सेल के जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि एएसआई शक्ति सिंह महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ महावीर कॉलोनी स्थित रामलीला ग्राउंड में गश्त पर थे। इसी दौरान नशीले पदार्थ के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महिला पुलिस कर्मचारियों की मदद से शालू नामक महिला को काबू किया।
विज्ञापन
वह सिर पर गत्ते का कार्टन रखकर जा रही थी। तलाशी लेने पर कार्टन से 9420 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद हुईं। इनका कुल वजन 942 ग्राम था। इस संबंध में महिला के खिलाफ थाना एचटीएम हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
150 अल्प्राजोलम टेबलेट सहित आरोपी गिरफ्तार
जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि एएसआई जगदीश चंद्र क्लॉथ मार्केट में मौजूद थे। इसी दौरान चंदन नगर की गली नंबर चार निवासी जोगिंद्र को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 150 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद हुईं जिनका वजन 15.300 ग्राम था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
5 किलो 140 ग्राम गांजा मामले में असल सप्लायर गिरफ्तार
सीआईए हिसार ने 5 किलो 140 ग्राम गांजा बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए असल सप्लायर डोगरान मोहल्ला निवासी कपिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशीला पदार्थ कहां से प्राप्त करता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। सीआईए मिल गेट के जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि 29 जुलाई को गंगवा बाईपास स्थित अंडरब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार गंगवा निवासी कन्हैया उर्फ मल्ला को 5 किलो 140 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली थी। जांच के दौरान कन्हैया से पूछताछ में सामने आया कि उसे गांजा कपिल ने उपलब्ध करवाया था। इसके आधार पर पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तलाकी गेट से 4.302 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
सीआईए मिल गेट की टीम ने तलाकी गेट स्थित गुलाब चौक से दो आरोपियों को 4 किलो 302 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान तेलियान पुल निवासी शुभम और बिहार के वैशाली जिले के गांव राजापाकर निवासी हाल पड़ाव चौक के नजदीक माता वाली गली निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। सीआईए मिल गेट के जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि एएसआई विक्रांत पुलिस टीम के साथ जिंदल पार्क, ऑटो मार्केट के नजदीक मौजूद थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर टीम ने गुलाब चौक पर दोनों आरोपियों को सफेद कट्टे समेत काबू किया। तलाशी लेने पर कट्टे से 4 किलो 302 ग्राम गांजा बरामद हुआ।