फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   6 players of the state including Somnath Chauhan of Hisar qualified for the world championship

हिसार के सोमनाथ चौहान सहित प्रदेश के 6 खिलाड़ियों ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
6 players of the state including Somnath Chauhan of Hisar qualified for the world championship
सोमनाथ चौहान अपना मेडल दिखाते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। गुजरात में हुई नेशनल जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप चैंपियनशिप में हरियाणा के एथलीट ने 7 स्वर्ण, 7 रजत, 6 कांस्य सहित 20 पदक जीते। प्रदेश के 6 खिलाड़ियों ने 1 से 6 अगस्त तक कोलंबिया में होने वाली विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राज कुमार मिटान और मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 800 मीटर दौड़ में हिसार के सोमनाथ चौहान के अलावा महेंद्रगढ़ जिले की रचना, भिवानी जिले की सिम्मी, रोहतक के संयम, भिवानी के सावन व झज्जर उर्वशी ने क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर रेस वाक में महेंद्रगढ़ की रचना ने रजत पदक, डिस्कस थ्रो में महेंद्रगढ़ की सान्या यादव ने डिस्कस थ्रो में रजत, झज्जर के सुजीत ने जेवेलिन थ्रो में रजत, सोनीपत के विनीत ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। हिसार के सोमनाथ चौहान ने 800 मीटर दौड़ में 1 मिनट 50 सैकेंड 54 माइक्रोन का समय देकर कांस्य पदक जीता। भिवानी की सिम्मी ने 400 मीटर बाधा दौड़ 1 मिनट 72 माइक्रोन में पूरा कर विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। झज्जर के धर्मेंद्र ने 3000 मीटर स्टेपल चेज में रजत पदक जीता। डैक्थलान इवेंट में सुनील कुमार ने 6788 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। शॉटपुट में रोहतक के संयम ने स्वर्ण पदक, भिवानी के सावन ने रजत पदक जीता। चरखी दादरी के कुणाल कौशिक ने 17 शॉटपुट में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

पोलवाल्ट में भिवानी की वंशिका घनघस ने स्वर्ण, रजनी ने रजत, भिवानी के तनुज कुमार ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर दौड़ में जींद की तमन्ना ने कांस्य, 400 मीटर दौड़ में सोनीपत के दीपक रोहिल्ला ने रजत, 5 हजार मीटर दौड़ में पंचकूला के गगन सिंह स्वर्ण, ज्योति ने रजत पदक, चरखी दादरी की पूजा ने हैप्टाथलान में स्वर्ण और 800 मीटर दौड में झज्जर की उर्वशी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed