{"_id":"6a00d1da7d854200e90d1164","slug":"50-swimmers-selected-in-trials-set-to-showcase-their-prowess-in-state-level-competition-hisar-news-c-21-hsr1005-867300-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रायल में 50 तैराकों का चयन, प्रदेशस्तरीय स्पर्धा में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रायल में 50 तैराकों का चयन, प्रदेशस्तरीय स्पर्धा में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के दिल्ली रोड स्थित पीपीपी मोड पर संचालित तरणताल में रविवार को जिला तैराकी एसोसिएशन की ओर से तैराकी और वाटर पोलो के लिए जिलास्तरीय चयन परीक्षण आयोजित किया गया। इसमें भाग लेने वाले 100 खिलाड़ियों में से 50 खिलाड़ियों का चयन जिले की टीम के लिए किया गया।
चयनित खिलाड़ी 21 और 22 मई को बहादुरगढ़ में होने वाली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के जिला सचिव रविंद्र सिहाग ने बताया कि चयन प्रक्रिया प्रधान जिले सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 20 मई को शाम पांच बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की गई है।
पुरुष वर्ग की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अनिकेत और रोहित चहल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में यश और अमनदीप, 400 मीटर फ्रीस्टाइल में मोक्ष का चयन हुआ। 50, 100 और 200 मीटर बैक स्ट्रोक व बटरफ्लाई स्पर्धाओं में अनिकेत और लक्ष्य चयनित हुए। 150 मीटर फ्रीस्टाइल में यश और मोक्ष, 200 मीटर आईएम में यश और लक्ष्य व 400 मीटर आईएम में लक्ष्य का चयन किया गया। बैक स्ट्रोक 50, 100 और 200 मीटर स्पर्धा में स्वतंत्र तथा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अमनदीप विजेता रहे।
विज्ञापन
महिला वर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सोनाक्षी और श्वेता, 50 से 200 मीटर बैक स्ट्रोक में सोनाक्षी, 50 मीटर बटरफ्लाई में रक्षिता तथा 100 और 200 मीटर बटरफ्लाई में इनायत का चयन हुआ। 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दीपशिखा विजेता रहीं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए हरियाणा तैराकी एसोसिएशन की वैध आईडी अनिवार्य रही। चयन समिति में खेल विभाग के प्रशिक्षक विकास, लकी, सुमित, राहुल, स्नेहलता, सत्यपाल गोदारा, राज सिंह नैन और विजय गोदारा सहित अन्य कोच मौजूद रहे।