फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रोडवेज हडताल:जरूरी हो तो ही कल घर से निकलिए...

रोडवेज हडताल:जरूरी हो तो ही कल घर से निकलिए...

Tue, 04 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज हडताल:जरूरी हो तो ही कल घर से निकलिए...

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। अगर बुधवार को कहीं यात्रा पर निकलने का प्लान है, तो उसे बदल दीजिए। या जरूरी हो तो ही घर से निकलिए। खासकर रोडवेज की बस में यात्रा करने का मन बनाए लोगों को बड़ी परेशानी हो सकती है। रोडवेज यूनियनों ने प्रदेश सरकार के एस्मा कानून को महज कागज का टुकड़ा करार देते हुए बुधवार को हर हाल में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। यूनियनों की मांग नहीं मानी गई तो चक्का जाम भी अनिश्चितकालीन हो सकता है। उधर, रोडवेज महाप्रबंधक ने प्रोबेशनल ड्राइवरों के सहारे बसों को चलाने का दावा किया है। इसके लिए डीसी को पत्र लिखकर पुलिस फोर्स भी मांग ली गई है। ऐसे में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है।

दिल्ली-बठिंडा के लिए ट्रेन का विकल्प
दिल्ली और बठिंडा जैसे लंबे रूटों के लिए यात्रियों के पास ट्रेन का विकल्प रहेगा। दिल्ली के लिए सुबह 5 बजे, सुबह 9 बजकर 35 मिनट और शाम 4 बजकर 15 मिनट पर एक्सप्रेस ट्रेन उपलब्ध रहेगी। इसी तरह बठिंडा के लिए सुबह 8 बजकर 20 मिनट, दोपहर 12 बजकर 40 मिनट, शाम 4 बजकर 25 मिनट और रात को 7 बजे ट्रेन चलेगी। दिल्ली जाने वाली ट्रेन में लोग भिवानी, रोहतक का भी सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


राजस्थान के इन रूटों पर है ट्रेन सेवा
हिसार से राजस्थान के गंगानगर रूट और बीकानेर रूट पर जाने के लिए महज एक-एक ट्रेन है। बीकानेर के लिए अलसुबह 2 बजकर 50 मिनट पर हिसार रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी। वहीं गंगानगर के लिए शाम 4:25 पर ट्रेन चलेगी। इसी तरह जयपुर के लिए सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन चलेगी। इसके अलावा राजस्थान के सादुलपुर रूट के लिए भी रात एक बजकर 30 मिनट और दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल रूटों के लिए यह होगा विकल्प
हिसार से हांसी, सिवानी, बरवाला और अग्रोहा, फतेहाबाद जैसे लोकल रूटों के लिए अवैध रूप से दौड़ाई जाने वाली गाड़ियां ही विकल्प हैं। हिसार से हांसी और सिवानी रूट पर हर 10 मिनट बाद अवैध वाहनों की सर्विस बस स्टैंड के बाहर से मिलती है। इन वाहनों के चालकों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है।

99 प्राइवेट बसों का भी रहेगा सहारा
इसके अलावा हिसार से तोशाम, हिसार से हांसी, हिसार से बरवाला, हिसार से सिवानी और हिसार से फतेेहाबाद तक चलने के लिए प्राइवेट बसों का भी सहारा रहेगा। हालांकि इनकी संख्या अधिक नहीं होने के कारण सवारियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। कई जिलों के बीच चलने वाली प्राइवेट बसों को मिलाकर भी इनकी संख्या 99 ही है।

नए ड्राइवरों पर गिर सकती है गाज
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि नए ड्राइवरों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी ड्राइवरों से ड्यूटी पर आने या नहीं आने के बारे में अंडरटेकिंग ली जाएगी। अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर रहता है तो उस कर्मचारी के खिलाफ एस्मा रूल के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश सरकार एस्मा रूल लागू करके कर्मचारियों को डराने की कोशिश कर रही है। मगर कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। पांच सितंबर को हर हाल में रोडवेज का चक्का जाम होगा। 700 प्राइवेट बसों को किसी भी सूरत में नहीं चलने देंगे। आम जन से भी आग्रह है कि हमारा सहयोग करे ताकि रोडवेज विभाग को बचाया जा सके।
- दलबीर किरमारा, राज्य अध्यक्ष, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।


एस्मा रूल को रोडवेज यूनियन का हर कार्यकर्ता मात्र एक कागज का टुकड़ा समझता है। सभी सरकारों ने एस्मा रूल लागू किया है। मगर रोडवेज कर्मचारी हमेशा अपनी मांगों पर अडिग रहे हैं। सरकार 700 प्राइवेट बसों को बेड़े में शामिल करके रोडवेज का भट्ठा बिठाना चाहती है। मगर यूनियन ऐसा नहीं होने देगी। हमारी सभी मांगें जायज हैं। सरकार मांग पूरी करे तो हम हड़ताल नहीं करेंगे।

- राजपाल नैन, डिपो प्रधान, रोडवेज कर्मचारी यूनियन।

जिला प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्था संभालने के लिए पत्र लिखा है। हम सभी बसों को चलाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए पुलिस फोर्स की मदद ली जाएगी। ड्राइवरों को ड्यूटी पर आने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। जो भी ड्यूटी पर नहीं आएगा, उसके खिलाफ एस्मा रूल के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- खूबीराम कौशल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed