फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   3 ration dipo suspended after complaint by Mayor

तीन डिपो की आपूर्ति निलंबित, लाडो रानी के रिश्तेदारों के नाम तीन और मिले डिपो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
3 ration dipo suspended after complaint by Mayor
हिसार। वार्ड 6 में राशन वितरण में मिली अनियमितता के मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग ने तीन डिपो संचालकों की राशन आपूर्ति निलंबित कर दी है। कार्रवाई को लेकर डीएफएससी ने मेयर गौतम सरदाना को भी सूचित किया है। जिन तीन डिपो की राशन आपूर्ति निलंबित की है, उनमें एक डिपो लाडो रानी का है। उधर लाडो रानी के रिश्तेदारों के नाम तीन और डिपो भी मिले हैं। इससे पहले लाडो रानी व उनके रिश्तेदारों के नाम सात डिपो मिले थे। मेयर गौतम सरदाना ने आशंका जताई थी कि इतने बड़े स्तर पर गड़बड़ी करने में अधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व निगरानी कमेटी के सदस्यों के साथ मेयर ने 20 अगस्त को बैठक की थी। इस दौरान लाडो देवी पत्नी प्रमोद कुमार के रिश्तेदारों द्वारा सात राशन डिपो चलाने का मामला उठा था। इस मामले में 21 अगस्त को निगरानी कमेटी की टीम ने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सातों डिपो का निरीक्षण किया था। इस दौरान काफी अनियमितताएं सामने आईं थीं। मामले में मेयर गौतम सरदाना ने उपायुक्त से इन डिपो की राशन आपूर्ति बंद करने व मुख्यमंत्री से इनका लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर पत्र लिखा था।
विज्ञापन

ये मिली थीं अनियमितताएं
निगरानी कमेटी के अनुसार निरीक्षण के दौरान लाडो रानी के सात डिपो में से चार डिपो को खुलवाकर जांच की गई थी, जिसमें नियमों की अवहेलना हो रही थी। कार्डधारकों को पूरा राशन नहीं दिया जा रहा था। तीन डिपो का राशन एक ही डिपो से दिया जा रहा था। राशन डिपो पर कोई सूचना पट्ट नहीं लगाया हुआ था। डिपो धारक के पास ओपीएच, बीपीएल व एपीएल की लिस्ट मौजूद नहीं थी। जांच में पाया कि डिपो होल्डर अपनी मर्जी से डिपो खोलता है। कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है। पीओएस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद पीओएस मशीन से स्लिप प्राप्त नहीं होती है। डिपो धारक अपने स्तर पर एक पेज पर सामग्री लिख देता है। सरकार की रेट से ज्यादा पर लोगों को राशन दिया जा रहा था। नमक 4 रुपये की जगह 10 रुपये प्रति किलोग्राम, चीनी साढ़े 13 किलोग्राम की जगह 20 रुपये प्रति किलोग्राम दी जा रही थी। डिपो होल्डर लाडो रानी राशन डिपो पर कार्ड धारक का पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाने की बजाय घर जाकर अंगूठा लगवाती है। 68 उपभोक्ता को वितरित किए गए राशन की मात्रा डिपो धारक को दी गई मात्रा से अलग दर्शाई गई है। जो सीधे तौर पर राशन का गबन किया गया है। इसके अलावा सातों राशन डिपो एक ही परिवार द्वारा चलाए जा रहे हैं, जो नियमानुसार गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर की ओर से गठित कमेटी का नहीं कोई औचित्य : पार्षद अमित ग्रोवर
वार्ड 14 के पार्षद अमित ग्रोवर ने मेयर की तरफ से राशन वितरण व्यवस्था की जांच करने को लेकर गठित की गई निगरानी कमेटी पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह कमेटी असांविधानिक है। मेयर के पास कोई शक्ति नहीं है कि वह खाद्य विभाग की कोई भी कमेटी बना सकें। उनका कहना है कि विभाग द्वारा वार्ड वाइज निगरानी कमेटी पहले से ही बनाई गई है, वह ऐसी किसी धांधली की शिकायत विभाग को देगी और जिस पर विभाग जांच करके कार्रवाई करेगा। उस कमेटी में वार्ड का पार्षद व खाद्य विभाग के अधिकारी व राशन उपभोक्ता भी शामिल हैं। ऐसी किसी शिकायत के लिए पार्षद की कमेटी बनाई जा सकती है, जो हाउस की मीटिंग में अपनी रिपोर्ट रख सकती है। अगर कोई भी डिपो होल्डर धांधली करता है तो उस पर कार्रवाई के लिए आप विभाग को लिखकर दें, विभाग के अधिकारी उसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई करेंगे। वार्ड के पार्षद विभाग द्वारा बनाई गई कमेटी में शामिल हैं। उस निगरानी कमेटी को राशन वितरण की जांच करनी चाहिए। इसलिए मेयर की ओर से गठित कमेटी का कोई औचित्य नहीं है।
तीन और डिपो मिले हैं
डीएफएससी ने तीन डिपो की सप्लाई सस्पेंड कर दी है। जांच में लाडो रानी के रिश्तेदारों के नाम तीन और डिपो मिले हैं।
-गौतम सरदाना, मेयर
तीन डिपो निलंबित कर दिए हैं
तीन डिपो की राशन आपूर्ति निलंबित की है। बाकी जानकारी आप मेरे अधीनस्थ कर्मचारियों से ले लीजिए।
-अशोक कुमार, डीएफएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed