फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डीसी का कमिश्नर को आदेश, सात दिन में ठीक करवाओ

डीसी का कमिश्नर को आदेश, सात दिन में ठीक करवाओ

Wed, 05 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
डीसी का कमिश्नर को आदेश, सात दिन में ठीक करवाओ

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने नगर निगम के कमिश्नर को सात दिन में शहर में लगे 84 कैमरों को ठीक करवाने के आदेश दिए हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा पार्षद के माध्यम से लगाए गए कैमरों को तो मात्र दो दिन में ठीक करने को कहा गया है। इसके अलावा सांसद दुष्यंत चौटाला की सांसद निधि से लगे 41 कैमरों को ठीक करवाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। एक साथ 84 कैमरों के हालात सुधरने के बाद निश्चित तौर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। डीसी ने भविष्य में सभी सीसीटीवी की देखरेख का जिम्मा भी निगम प्रशासन को ही दिया है।
उपायुक्त मंगलवार को निगम अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ शहर में सीसीटीवी लगवाने को लेकर बैठक कर रहे थे। बैठक में निगम कमिश्नर अशोक बंसल से उपायुक्त ने विस्तृत रिपोर्ट ली।
विज्ञापन


20 नई लोकेशन ढूंढेगा निगम
इन 84 कैमरों के अलावा नगर निगम शहर में सीसीटीवी लगवाने के लिए 20 नई लोकेशन भी ढूंढेगा। इन नई लोकेशन पर सीसीटीवी लगाने के लिए कंपनियों, फर्मों व सामाजिक संगठनों की मदद ली जाएगी। कंपनियां सीएसआर के तहत भी सीसीटीवी लगवा सकेंगी। अधिकारियों की मानें तो कुछ संगठनों ने सीसीटीवी लगवाने के लिए हामी भी भरी है। इस संबंध में निगम अधिकारी इच्छुक संगठनों के साथ तालमेल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 कैमरों को ठीक करवाने के लिए निगम बनवा चुका अस्टिमेट
नगर निगम की ओर से 2014 में वार्ड नंबर 3 की पार्षद शालू दीवान के जरिये सीसीटीवी लगवाए गए। उस दौरान आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई द्वारा भी तीन कैमरे लगवाए गए। कुल 46 कैमरों को 11 स्थानों पर लगाया गया। मगर अब ली गई रिपोर्ट के अनुसार 29 ही ठीक काम कर रहे हैं जबकि 17 कैमरे खराब हो चुके हैं। इन कैमरों को ठीक करवाने के लिए निगम प्रशासन अस्टिमेट बनवा चुका है।


सांसद निधि से लगे कैमरों के भी नहीं हुए सही लाइट कनेक्शन
इसके अलावा 2017 में सांसद दुष्यंत चौटाला के कोटे से लगाए गए कैमरों की भी स्थिति बेहतर नहीं है। इन कैमरों को लगाने का जिम्मा पीडब्लयूडी की इलेक्ट्रिकल डिविजन को सौंपा गया था। मगर आनन-फानन में कैमरे लगाकर उन्हें स्ट्रीट लाइटों से जोड़ दिया गया। मगर अब यह लाइट कनेक्शन ठीक काम नहीं कर रहे हैं। उनकी भी दोबारा मेंटेनेंस की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed