{"_id":"5c8bf4dfbdec2213f6782e39","slug":"181552676063-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ विभागों के बीच हुआ तालमेल, अमरुत योजना के लिए दस एनओसी लेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ विभागों के बीच हुआ तालमेल, अमरुत योजना के लिए दस एनओसी लेगा नगर निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। अमरुत योजना को सिरे चढ़ाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सात अन्य विभागों के साथ तालमेल किया है। सभी विभागों के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने की। काम पूरा करने के लिए चार विभागों से निगम प्रशासन 10 एनओसी लेगा। पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया, सिंचाई विभाग और वन विभाग से एनओसी लेकर काम को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में इन चारों विभागों के अलावा जन स्वास्थ्य विभाग, बीएसएनएल व निगम की तकनीकी शाखा के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अटल मिशन फॉर रेजुवेनेशन ऐंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन (अमरुत) के तहत नई सीवरेज और पेयजल लाइन डालने के लिए प्लान को मंजूरी दी गई है। इसका वार्ड नंबर 11 स्थित गांव सातरोड़ से काम शुरू भी हो चुका है। कुल 123 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन और 68 किलोमीटर पेयजल लाइन बिछेगी।
सीवरेज व पेयजल लाइन के लिए 113 करोड़ 73 लाख रुपये होंगे खर्च
अमरुत योजना के तहत सीवरेज और पेयजल लाइन के लिए कुल 113 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें से 78 करोड़ दो लाख रुपये सीवरेज लाइन, जबकि 35 करोड़ 71 लाख रुपये पेयजल लाइन के लिए मंजूर किए गए हैं। गांव सातरोड़ से शहर की तरफ पाइप लाइन लाने के लिए निगम प्रशासन को नेशनल हाईवे अथॉरिटी और वन विभाग से एनओसी लेनी होगी क्योंकि रोड को भी तोड़ा जाएगा और कुछ पेड़ भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
इन कॉलोनियों में बिछेगी सीवरेज लाइन
योजना के तहत गांव सातरोड़ खुर्द में ही आठ एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इस एसटीपी में ही सीवरेज का पानी भेजा जाएगा। इसके अलावा राजेंद्रा एन्क्लेव, बाबा हरसुखपुरी कॉलोनी, शहीद भगतसिंह कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, टावर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, देवीलाल कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, देववाटिका 12 क्वार्टर रोड, सत्यनगर, आदर्श नगर व सातरोड़ खुर्द में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। अधिकतर काम वार्ड नंबर 11 में ही किया जाना है।
यहां होगा ट्रेंचलैस काम
इसके अलावा बस स्टैंड के साथ ऋषि नगर, सब्जी मंडी चौक से आइस फैक्टरी डोगरान मोहल्ला एरिया में ट्रेंचलैस सीवर लाइन डाली जाएगी। ट्रेंचलैस तरीके में पूरी लाइन के लिए जमीन नहीं खोदी जाती है, बल्कि सिर्फ एक स्थान पर गड्ढा खोदकर आगे मशीन के जरिये अंडरग्राउंड खुदाई करते हुए पाइप को आगे भेजा जाता है।
विभाग............................ एनओसी
पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर....... 5
नेशनल हाईवे अथॉरिटी......2
सिंचाई विभाग ............. 2
वन विभाग .......... 1
अमरुत योजना के लिए सभी विभागों के बीच तालमेल बनाने के लिए बैठक हुई है। हमें दस एनओसी लेनी है। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
- रामजीलाल, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम