फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon reactivated due to Western Disturbance: Alert issued until September 5

पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर सक्रिय हुआ मानसून: 5 सितंबर तक अलर्ट जारी, दिन के पारे में गिरावट से उमस से राहत

Fri, 04 Sep 2026 10:49 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 04 Sep 2026 10:49 AM IST
सार

हरियाणा में लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें बीते 24 से 48 घंटों में औसतन 1 से 2 डिग्री की गिरावट आई है।

विज्ञापन
Monsoon reactivated due to Western Disturbance: Alert issued until September 5
मौसम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में कमजोर पड़ चुका मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन वीरवार को उत्तरी और मध्य जिलों में रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 5 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में, विशेषकर उत्तरी जिलों में, मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।  

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 2 सितंबर से सक्रिय हुए मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है। इसके साथ ही राज्य से अगले 10 से 12 दिनों के भीतर मानसून की विदाई के आसार भी बन रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रवार कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर रहेगा। यहां गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना है। हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और भिवानी में भारी बारिश के आसार कम हैं, हालांकि स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में गिरावट  
लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें बीते 24 से 48 घंटों में औसतन 1 से 2 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 5 सितंबर के बाद सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा और महीने के दूसरे पखवाड़े तक मानसून वापसी की ओर बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed