{"_id":"6a99d50f817c4b079e029309","slug":"inspected-the-security-arrangements-and-maintenance-of-seized-goods-in-ndps-cases-hisar-news-c-21-hsr1020-943997-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एनडीपीएस मामलों में जब्त माल की सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव का किया अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एनडीपीएस मामलों में जब्त माल की सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव का किया अवलोकन
Fri, 04 Sep 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
हांसी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) हिसार मंडल कुलदीप सिंह ने वीरवार को अदालत परिसर स्थित मालखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनडीपीएस मामलों में जब्त माल की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव व उससे संबंधित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जब्तशुदा माल के रख-रखाव व रिकॉर्ड संधारण की जानकारी ली। उन्होंने एनडीपीएस मामलों में जब्त सामग्री को नियमानुसार सुरक्षित रखने व रिकॉर्ड को व्यवस्थित और अपडेट रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि एनडीपीएस मामलों में जब्त माल का सुरक्षित संरक्षण और उससे संबंधित रिकॉर्ड का सही एवं व्यवस्थित संधारण कानूनी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब्तशुदा सामग्री के रख-रखाव में निर्धारित नियमों एवं कानूनी प्रावधानों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने मालखाने में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं रिकॉर्ड के रख-रखाव के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, डीएसपी विनोद शंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।