{"_id":"59d5301d4f1c1bb8538b5dd8","slug":"161507143709-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलोक
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सतलोक आश्रम प्रकरण के मुकदमा नंबर 201 और 443 की बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों मुकदमों में मुख्य आरोपी रामपाल की पेशी वीसी से हुई। मुकदमा नंबर 443 में बाकी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। बाद में दोनों मुकदमों में तारीख मुकर्रर की गई।
बरवाला थाना में सतलोक आश्रम प्रकरण में 7 केस दर्ज हुए थे। इनमें से 2 केसों में रामपाल बरी हो चुका है। बुधवार को मुकदमा नंबर 443 और 201 में सुनवाई हुई। ये दोनों मामले विचाराधीन हैं और कई गवाही हो चुकी हैं। अदालत ने अभियोग नंबर 201 में 17 अक्तूबर वीसी के जरिए और 31 अक्तूबर व्यक्तिगत हाजिरी के लिए तारीख निर्धारित की। मुकदमा नंबर 443 में 17 अक्तूबर की तारीख वीसी के लिए निर्धारित की। मुकदमा नंबर 443 में रामपाल पर आश्रम के अंदर निर्धारित से ज्यादा सिलेंडर रखे जाने का आरोप है। वहीं धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में रामपाल पर षडयंत्र रचने और अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है।
...........................
पहुंचे रामपाल के समर्थक
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में आरोपी रामपाल की दो मुकदमों में पेशी के चलते काफी समर्थक यहां पहुंचे। वे सेंट्रल जेल वन के गेट के पास और साउथ बाईपास पर मौजूद रहे। टाउन पार्क के सामने पुलिस बल तैनात था। पुलिस कर्मियों ने उनको पार्क में नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन
सतलोक आश्रम प्रकरण के दो मुकदमों में रामपाल की वीसी से पेशी