{"_id":"6714341c3b40699e1c0598c4","slug":"16-farmers-of-data-were-cheated-of-rs-63-lakh-the-businessman-did-not-pay-after-purchasing-the-crop-hisar-news-c-21-hsr1020-488629-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डाटा के 16 किसानों के साथ हुई 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी, व्यापारी ने फसल खरीदकर नहीं किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डाटा के 16 किसानों के साथ हुई 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी, व्यापारी ने फसल खरीदकर नहीं किया भुगतान
Sun, 20 Oct 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
हांसी। डाटा में करीब 16 किसानों के साथ 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। गांव के एक व्यापारी ने किसानों से फसल खरीद ली लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में डाटा निवासी सतीश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। गांव के ही सुनील उर्फ दारा, मनजीत, कृष्ण, सत्यवान, अनिल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। वह किसानों से सरसों, गेहूं, कपास और धान की फसल खरीदते थे। इसके बाद उस फसल को सरकार व निजी फर्मों को बेच देते थे। कपास को सीधा कॉटन मिल में बेचते थे। करीब एक-दो वर्ष से उससे व 15 अन्य किसानों से सुनील ने सरसों, कपास, गेहूं व धान की फसल खरीद की। खरीद के समय उन्हें आश्वासन दिया था कि 10-15 दिन के अंदर भुगतान कर देगा। लेकिन वह लगातार आगे का समय देता रहा। उनका करीब 70 लाख रुपये की फसल का लेन-देन था। सतीश ने बताया कि कुछ समय बाद सुनील गांव से लापता हो गया। उसके परिजनों ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया। इस मामले में गांव में 2-3 बार पंचायत भी हुई। मामले में किसानों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की। जांच के दौरान कुल 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने सुनील उर्फ दारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।