{"_id":"5932fd7b4f1c1bbf258b45a2","slug":"149651392614-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार भी एयरपोर्ट से वापस लौटे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार भी एयरपोर्ट से वापस लौटे सीएम
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एक बार फिर से सीएम मनोहर लाल एयरपोर्ट से ही लौट गए। कार्यकर्ताओं के गुलदस्ते स्वीकारते हुए महज डेढ़ मिनट में ही सीएम फतेहाबाद के लिए रवाना हो गए। फतेहाबाद से चंडीगढ़ की ओर लौटते समय भी सीएम नहीं रुके।
पिछले पांच महीने में रविवार को तीसरा मौका रहा जब सीएम एयरपोर्ट से ही वापस लौटे। सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर सीएम को हिसार आना था। भाजपा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही यहां जुट गए थे। 10 मिनट के लिए यहां रुकने का प्रोग्राम था। कुछ देरी के कारण सीएम करीब पौने बारह बजे एयरपोर्ट उतरे। चार्टर्ड प्लेन से गाड़ी तक करीब 30 मीटर की दूरी तय करते हुए सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बुके स्वीकार किए। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता से औपचारिक तौर पर हालचाल पूछते हुए सीएम गाड़ी तक पहुंच गए। इसके बाद सीएम गाड़ी में सवार होकर फतेहाबाद की ओर रवाना हो गए। इससे पहले आठ अप्रैल को सिरसा प्रवास कार्यक्रम के लिए जाते हुए भी सीएम एयरपोर्ट पर 10 मिनट रुके थे। 14 अप्रैल को शिक्षा मंत्री को ड्रॉप करने के लिए आए सीएम एयरपोर्ट पर 26 सेकेंड बाद ही वापस चले गए थे। इस मौके पर वेयर हाउसिंग चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, जिला महामंत्री सुुजीत कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सैनी, लोकसभा निगरानी समिति संयोजक मनदीप मलिक, सीमा गैबीपुर, सुदेश चौधरी, योगेश सिहाग, अनिल गोदारा, योगेश बिदानी, प्रवीण कुमार जैन, विक्रांत धमीजा, सुनील वर्मा, भूपेंद्र राघव सहित अन्य उपस्थित थे। प्रशासन की ओर से डीसी निखिल गजराज, एसपी मनीषा चौधरी, एडीसी एएस मान, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम बरवाला पृथ्वी सिंह, नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार बंसल उपस्थित थे।
तीसरी बार भी एयरपोर्ट से वापस लौटे सीएम
- महज डेढ़ मिनट में कार्यकर्ताओं के गुलदस्ते लेकर फतेहाबाद की ओर रवाना
-- शाम को वापस लौटते समय भी नहीं रुके सीएम
फोटो - 45 और 26