फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मेयर बैठ रहे निगम कमिश्नर के कार्यालय में, कमिश्नर ने एसई कार्यालय को बनाया ठिकाना

मेयर बैठ रहे निगम कमिश्नर के कार्यालय में, कमिश्नर ने एसई कार्यालय को बनाया ठिकाना

Thu, 14 Feb 2019 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
मेयर बैठ रहे निगम कमिश्नर के कार्यालय में, कमिश्नर ने एसई कार्यालय को बनाया ठिकाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम में बुधवार दोपहर को अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। मेयर गौतम सरदाना की वजह से नवनियुक्त कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग को अपना कार्यालय बदलना पड़ गया। कमिश्नर अपनी फाइलों को उठाकर एसई के कार्यालय में बैठ गए। दरअसल, हुआ यूं कि मेयर का ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय अभी बनकर तैयार नहीं हुआ है। निगम कमिश्नर का कार्यालय पहली मंजिल पर बना हुआ है। बुधवार को जब मेयर के साथ लोगों का जमावड़ा देखा तो कमिश्नर ने उसी कार्यालय में साथ बैठे रहने की बजाय कमरा बदलने का विचार बनाया। उन्होंने कर्मचारी बुलाकर अपनी फाइलें और सामान इसी मंजिल पर बने एसई रामजीलाल के कमरे में रखवा दिया।
ज्वाइंट कमिश्नर भी पहले कमिश्नर के कमरे में ही बैठकर निपटाती थीं फाइलें
विशेष बात यह है कि जब कमिश्नर को कमरा बदलते देखा तो ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी चेतल को भी अपना ठिकाना बदलना पड़ा। पहले ज्वाइंट कमिश्नर भी कमिश्नर के कार्यालय में ही बैठकर अपनी फाइलों को निपटा लेती थी। मगर उन्होंने बुधवार को मीटिंग हॉल में बैठकर अपना काम निपटाया। हालांकि अब एसई के कार्यालय में कमिश्नर के बैठने के बाद एसई को अपना नया ठिकाना तलाशना पड़ेगा।
विज्ञापन


मुझसे खुद कमिश्नर ने ही कमरा बदलने के लिए कहा था। इसमें मुद्दा बनने जैसी कोई बात नहीं है। मुझे कौन सा यहां रोज बैठना है। मेरा कार्यालय तैयार होने में अभी वक्त लगेगा। कार्यालय बनते ही मैं वहां शिफ्ट हो जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम

मेरे ऑफिस बदलने जैसी कोई बात नहीं है। मेयर साहब का ऑफिस अंडर कंस्ट्रक्शन है, इसलिए कुछ समय तक वह मेरे ऑफिस में बैठेंगे। यह कोई इश्यू नहीं है।
- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed