फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 31 August 2021   

हरियाणा की बड़ी खबरें: मनोहर सरकार पर भड़के राकेश टिकैत और एशियन गेम्स में पंचकूला की प्रांजल को गोल्ड 

Tue, 31 Aug 2021 05:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 31 Aug 2021 05:26 PM IST
सार

दुबई में चल रही एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पंचकूला की बेटी प्रांजल ने स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहरा दिया है। महज पांच साल के खेल कॅरिअर में राज्य स्तरीय खिलाड़ी से प्रांजल एशियन चैंपियन बन गई हैं। प्रांजल ने 4-1 से विजय हासिल की।

विज्ञापन
Haryana Top News 31 August 2021   
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई में चल रही एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पंचकूला की बेटी प्रांजल ने स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहरा दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में पहला तालिबानी करनाल में मिला है जिसने किसानों पर लाठीचार्ज करवा उनकी हत्या की है। किसान और किसानों के परिजन उसे कभी माफ नहीं करेंगे। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन



सिरसा में गरजे राकेश टिकैत: हरियाणा में पहला तालिबानी कमांडर करनाल में मिला 
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में पहला तालिबानी करनाल में मिला है जिसने किसानों पर लाठीचार्ज करवा उनकी हत्या की है। किसान और किसानों के परिजन उसे कभी माफ नहीं करेंगे। तालिबानी अब सरकार में शामिल हो चुके है और आईएएस बन चुके हैं।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हरियाणा का बदलता रंग: रिश्तों से पहले पूछ रहीं लड़कियां, क्या गांव में 24 घंटे बिजली आती है 
हरियाणा में बिजली कई वर्षों तक चुनावी मुद्दा रही। बिजली के करंट ने सरकारें बनाई और गिराईं भी। पहले धारणा थी कि जो डरता है, वही बिल भरता है, जो नहीं डरता, बिल नहीं भरता। बीते कुछ सालों में इसमें बदलाव आया है। बिजली बिल भरने को लेकर युवा पीढ़ी जागरूक हुई है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियन गेम्स में पंचकूला की प्रांजल ने सोना जीत लहराया परचम, कोच को दिया श्रेय
दुबई में चल रही एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पंचकूला की बेटी प्रांजल ने स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहरा दिया है। महज पांच साल के खेल कॅरिअर में राज्य स्तरीय खिलाड़ी से प्रांजल एशियन चैंपियन बन गई हैं। प्रांजल ने 4-1 से विजय हासिल की। पढ़ें विस्तृत खबर...

कैथल की तीन बेटियों ने दुबई में फहराया परचम, मुक्केबाजी में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता
हरियाणा के कैथल की बेटियों ने दुबई में अपना परचम फहरा दिया। जिले की तीन बेटियों ने दुबई में आयोजित जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने मुक्के का दम पर पदक जीते। कैथल की खिलाड़ी कीर्ति ढुल ने 81 प्लस किलो भार में स्वर्ण, संजना ने 81 किलो भार वर्ग में रजत व लासू यादव ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पढ़ें विस्तृत खबर...


खिलाड़ियों पर हरियाणा सरकार की धनवर्षा: सुमित को छह और योगेश को मिलेंगे चार करोड़, सरकारी नौकरी भी मिलेगी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भाला फेंक में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर सुमित आंतिल और डिस्कस थ्रो एफ-56 में रजत पदक जीतने पर योगेश कथुनिया को क्रमश: 6 करोड़ और 4 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed