फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt to honour Sumit Antil with a cash reward of Rs 6 cr and Yogesh Kathuniya with Rs 4 cr

खिलाड़ियों पर हरियाणा सरकार की धनवर्षा: सुमित को छह और योगेश को मिलेंगे चार करोड़, सरकारी नौकरी भी मिलेगी

Mon, 30 Aug 2021 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Aug 2021 10:56 PM IST
सार

सोनीपत के खेवड़ा गांव के सुमित आंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता। वहीं बहादुरगढ़ के सुमित कथुनिया ने रजत पदक देश की झोली में डाला। इसी के साथ हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों पर धनवर्षा कर दी। नकद इनाम राशि के अलावा सरकार दोनों खिलाड़ियों को नौकरी भी देगी। 

विज्ञापन
Haryana govt to honour Sumit Antil with a cash reward of Rs 6 cr and Yogesh Kathuniya with Rs 4 cr
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भाला फेंक में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर सुमित आंतिल और डिस्कस थ्रो एफ-56 में रजत पदक जीतने पर योगेश कथुनिया को क्रमश: 6 करोड़ और 4 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। दोनों को हरियाणा सरकार सरकारी नौकरी भी देगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सुमित आंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक में भाला फेंक खेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा वासियों के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है। मुख्यमंत्री ने सुमित के जज्बे को सलाम करते हुए उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी, साथ ही कहा कि बहादुरगढ़ निवासी योगेश कथुनिया ने हरियाणा ही नहीं देश का भी मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने किया कमाल: विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में जन्माष्टमी के दिन भारत के खिलाड़ियों ने एक ही दिन में पांच पदक जीत कर कमाल कर दिया है। विज ने ट्वीट किया कि आज जन्माष्टमी के दिन टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने एक ही दिन में 5 मेडल, जिसमें दो गोल्ड जीतकर कमाल कर दिया। सबको हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed