फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls Now Ask for 24 hours Electricity in Home before agreeing for marriage in Haryana

हरियाणा का बदलता रंग: रिश्तों से पहले पूछ रहीं लड़कियां, क्या गांव में 24 घंटे बिजली आती है 

Tue, 31 Aug 2021 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 31 Aug 2021 11:30 AM IST
सार

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अब म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 6700 गांवों में से 5550 गांवों को चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। ऐसा पंजाब, राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों में भी नहीं है। 

विज्ञापन
Girls Now Ask for 24 hours Electricity in Home before agreeing for marriage in Haryana
दुल्हन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा में बिजली कई वर्षों तक चुनावी मुद्दा रही। बिजली के करंट ने सरकारें बनाई और गिराईं भी। पहले धारणा थी कि जो डरता है, वही बिल भरता है, जो नहीं डरता, बिल नहीं भरता। बीते कुछ सालों में इसमें बदलाव आया है। बिजली बिल भरने को लेकर युवा पीढ़ी जागरूक हुई है। आज रिश्तों से पहले लड़कियां पूछती हैं कि गांव में 24 घंटे बिजली आती है। अगर नहीं, तो रिश्ता भी नहीं, शादी तो दूर की बात है। लड़कियां साफ तौर पर लड़कों को कह रही हैं कि गांव में दिन-रात बिजली आती होगी तभी शादी करेंगी। पहले 24 घंटे बिजली लाओ फिर रिश्ते की बात करना।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांवों में आए बदलाव के ये किस्से सोमवार को साझा किए। चंडीगढ़ में उन्होंने बताया कि बीते दिनों वह टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता रवि दहिया के गांव नाहरी गए थे। कार्यक्रम में एकत्रित भीड़ से उन्होंने पूछा कि गांव में बिजली आती है, तो सभी चुप हो गए। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि बिजली बिल नहीं भरते होंगे, इसलिए बिजली नहीं आती। उन्होंने पूछा बिजली चाहिए, ग्रामीणों ने कहा हां, चाहिए। 
विज्ञापन



इस पर उन्होंने कहा कि बिजली बिल भरोगे। उन्होंने हां में जवाब दिया। इस पर उनसे पूछा कि कितना बकाया बाकी है। ग्रामीणों ने कहा कि 20 लाख रुपये तो जुर्माना ही है। इस पर उन्होंने तुरंत घोषणा कर दी कि जुर्माना माफ, मूल बिजली समान किश्तें बनाकर भर दें। इसके लिए वे राजी हो गए। सीएम ने कहा कि बिजली बिल भरना शुरू करें, 24 घंटे बिजली वह दिलाएंगे। प्रदेश में पूर्व सरकारों के समय बिजली बिल भरने का चलन नहीं था। इससे बिजली वितरण निगम 27 हजार करोड़ के घाटे में चले गए। नेता भी ग्रामीणों को बिजली बिल न भरने के लिए प्रोत्साहित करते थे। अब म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 6700 गांवों में से 5550 गांवों को चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। ऐसा पंजाब, राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों में भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed