फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 26 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: नारनौल में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद, हिसार में सीएम मनोहर लाल ने लिया एयरपोर्ट का जायजा

Tue, 26 Oct 2021 03:56 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 26 Oct 2021 03:56 PM IST
सार

नारनौल के बहुचर्चित बिमला हत्याकांड में मंगलवार को फैसला आ गया। मामले में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद की सजा कोर्ट की ओर से सुनाई गई है। गैंगस्टर ने 23 गोलियां मारकर महिला की हत्या की थी। वहीं, हिसार में सीएम मनोहर लाल ने दोपहर के समय एयरपोर्ट का जायजा लेकर यहां चल रहे विकास कामों का निरीक्षण किया। सीएम 39 मिनट तक यहां रुके।

विज्ञापन
Haryana Top News 26 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में इस बार अक्तूबर माह में हुई सामान्य से अधिक बारिश की वजह से बासमती चावल की चमक फीकी पड़ सकती है, जिससे निर्यात प्रभावित होगा। तेज हवा और बारिश से फसल खेतों में गिर गई है। दाना काला पड़ने की आशंका है। किसानों और निर्यातकों को चिंता सताने लगी है कि चावल की चमक कम हुई तो पूरे बाजार पर असर पड़ेगा। क्योंकि विदेशी लोग बासमती चावल की चमक और खुशबू के दीवाने हैं। हर साल भारत करीब 46 लाख मीट्रिक टन बासमती चावल का निर्यात करता है। इसमें से करीब 20 लाख एमटी चावल हरियाणा से निर्यात होता है। इससे व्यापारियों को विदेशों से करोड़ों रुपये का राजस्व मिलता है। इस बार प्रदेश में 6 लाख हेक्टेयर में बासमती धान लगाया गया है। अक्तूबर में बासमती चावल की फैसल के पकने का समय होता है, लेकिन इसी माह अब तक 10 साल में सबसे अधिक रिकॉर्ड 21.3 एमएम बारिश हो चुकी है। इतनी बारिश बासमती के लिए खतरा है। विदेशों में बासमती की मांग के आधार पर ही हरियाणा की मंडियों में इसके रेट तय होते हैं। पिछली बार मार्केट में बासमती 4500 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल रेट था। इस बार फसल के आने के बाद ही रेट आएंगे। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


नारनौल: बिमला मर्डर केस में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद, छह साल बाद मिला परिवार को इंसाफ

नारनौल के गांव खैरोली निवासी बिमला हत्याकांड में कोर्ट ने मंगलवार को राजस्थान एवं हरियाणा के वांछित गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसे सोमवार को दोषी करार दिया गया था। मामले की सुनवाई सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान 19 लोगों की गवाही हुई। कोर्ट ने पपला को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मालूम हो कि विक्रम उर्फ पपला पर बिमला के भाई महेश एवं उसके बेटे संदीप की हत्या का आरोप था। पपला उक्त मामले में राजीनामा करना चाहता था। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


हिसार: दोपहर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे एयरपोर्ट, विकास कार्यों का किया निरीक्षण
हिसार में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की और उनका हालचाल पूछा। भाजपा के पूर्व महामंत्री सुजीत कुमार ने छठ पूजा के लिए सीएम से समय मांगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसआर रनवे का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने बरवाला तथा धांसू रोड को बंद किए जाने की कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली, जिस पर डीसी प्रियंका सोनी ने बताया कि वैकल्पिक रोड की मांग ग्रामीणों की ओर से की गई है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद: भूना के ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड में आरोपी सुखा बुवान और प्रवीण पिन्नी गिरफ्तार

फतेहाबाद जिले के गांव खासा पठान की निवर्तमान सरपंच के देवर और शराब ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले में पुलिस ने सोमवार को वारदात में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें आरोपी सुखा निवासी बुवान व प्रवीण उर्फ पिन्नी भूना को सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ढुल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वारदात में शामिल आठ बदमाशों में से अब तक चार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मगर हत्याकांड का मास्टरमाइंड जगजीत उर्फ जज भूना, विक्रम नैन बैजलपुर, अमन मलिक शामलों कलां, जींद व दीपक उर्फ बिल्ला भूना अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ...पढ़ें विस्तृत खबर

जींद: नरवाना के शास्त्री नगर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, कई लोगों पर केस दर्ज

जींद जिले के नरवाना में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ भजन सिंह ने कहा कि मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे बिजली निगम की टीम शास्त्री नगर में बिजली चोरी करने वाले लोगों को पकड़ने गई थी। टीम में निगम के कर्मचारी जयपाल, अंग्रेज फोरमैन, संदीप व पुलिसकर्मी जगदीश, अनिल कांस्टेबल भी शामिल थे। ...पढ़ें विस्तृत खबर


रोहतक में वारदात: पिस्टल के बल पर कटवाड़ा गांव के शराब के ठेके पर लूट, दो बदमाश कैश और शराब भी ले गए
रोहतक जिले में लूटपाट व झपटमारी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। 3 दिन में 7 वारदात हो चुकी हैं। सोमवार की रात जिले के गांव कटवाड़ा में दो बाइक सवार युवक पिस्तौल तानकर साढ़े 12 हजार की नकदी व शराब की पेटी लूट कर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। वारदात गांव के ठेके पर हुई। पुलिस के मुताबिक कटवाड़ा गांव निवासी वेदपाल ने दी शिकायत में बताया कि वह दो माह से गांव के बाहर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन के तौर पर काम कर रहा है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed