फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   looted on liquor shop on the strength of pistol In Rohtaks village Katwara

रोहतक में वारदात: पिस्टल के बल पर कटवाड़ा गांव के शराब के ठेके पर लूट, दो बदमाश कैश और शराब भी ले गए

Tue, 26 Oct 2021 02:44 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 26 Oct 2021 02:44 PM IST
सार

रोहतक में लगता है अपराधियों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रहा। यहां लगातार लूट और स्नैचिंग की वारदात हो रही हैं। तीन दिन में सात वारदात हो चुकी हैं। ताजा मामला गांव कटवाड़ा में सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाश कैश, मोबाइल और शराब लूट कर ले गए। मामले में ठेके के सेल्समैन ने शिकायत दी है।

विज्ञापन
looted on liquor shop on the strength of pistol In Rohtaks village Katwara
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक जिले में लूटपाट व झपटमारी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। 3 दिन में 7 वारदात हो चुकी हैं। सोमवार की रात जिले के गांव कटवाड़ा में दो बाइक सवार युवक पिस्तौल तानकर साढ़े 12 हजार की नकदी व शराब की पेटी लूट कर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। वारदात गांव के ठेके पर हुई। पुलिस के मुताबिक कटवाड़ा गांव निवासी वेदपाल ने दी शिकायत में बताया कि वह दो माह से गांव के बाहर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन के तौर पर काम कर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नारनौल: बिमला मर्डर केस में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद, छह साल बाद मिला परिवार को इंसाफ
विज्ञापन


बाइक पर आए थे दोनों बदमाश
सोमवार की रात वह लघुशंका करने के लिए ठेके से बाहर आया। बाद में जब अंदर जाने लगा तो बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने बाइक से नीचे उतरते ही उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। जबकि दूसरे ने गल्ले में रखी नकदी निकाल ली। साथ ही एक शराब की पेटी व मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed