Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fire broke out in a gas tanker near the HP Gas plant in Jind

जींद: एचपी गैस प्लांट के पास गैस टैंकर में लगी आग, 15 दमकल गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Sat, 21 Nov 2026 12:19 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 21 Nov 2026 12:19 PM IST
सार

जींद में गैस टैंकर में लगने का मामला सामने आया है। आसपास के जिलों से दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन
fire broke out in a gas tanker near the HP Gas plant in Jind
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचपी गैस प्लांट के पास देर रात एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर में आग लगने की सूचना से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और उठता धुआं देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग अपने परिवार और पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों से दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब पांच बजे आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि टैंकर में लगी आग नजदीक स्थित एचपी गैस प्लांट तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यदि आग प्लांट तक पहुंच जाती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। आग लगने के दौरान आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन




प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि टैंकर से गैस चोरी करने के प्रयास के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते आग लग गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने के लिए मोर्चा संभाला। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया था। -मनीष कुमार, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed