{"_id":"6177bc840f08be4205789bc1","slug":"attack-on-the-team-who-went-to-catch-electricity-theft-in-narwanas-shastri-nagar-of-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: नरवाना के शास्त्री नगर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, कई लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: नरवाना के शास्त्री नगर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, कई लोगों पर केस दर्ज
Tue, 26 Oct 2021 02:00 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:00 PM IST
सार
जींद के नरवाना में बिजली चोरी करने गई टीम पर हमले का मामला सामने आया है। सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़कर लोगों ने कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। हैरानी की बात है कि पुलिस भी साथ थी, इसके बाद भी आरोपी नहीं कतराए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
हमले में तोड़ा गया सरकारी गाड़ी का शीशा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद जिले के नरवाना में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ भजन सिंह ने कहा कि मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे बिजली निगम की टीम शास्त्री नगर में बिजली चोरी करने वाले लोगों को पकड़ने गई थी। टीम में निगम के कर्मचारी जयपाल, अंग्रेज फोरमैन, संदीप व पुलिसकर्मी जगदीश, अनिल कांस्टेबल भी शामिल थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-नारनौल: बिमला मर्डर केस में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद, छह साल बाद मिला परिवार को इंसाफ
विज्ञापन
जान से मारने की दी धमकी
जब टीम शास्त्री नगर में पहुंची तो उस दौरान गली में शिवा, भभुती, राम, काला, टिंकू व विक्की सहित अन्य लोगों ने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज किया और हाथापाई पर उतर आए। कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पत्थर मारकर सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन