फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Accused Sukha Buwan and Praveen Pinni arrested in the murder of Bhuna contractor Pankaj Khurana in Fatehabad

फतेहाबाद: भूना के ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड में आरोपी सुखा बुवान और प्रवीण पिन्नी गिरफ्तार

Tue, 26 Oct 2021 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (फतेहाबाद) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Oct 2021 12:15 AM IST
सार

फतेहाबाद की भूना पुलिस ने बहुचर्चित पंकज खुराना हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी पांच दिन के रिमांड पर चल रहे दूसरे बदमाशों की निशानदेही पर की गई है। ठेकेदार की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में चार आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। चार की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
Accused Sukha Buwan and Praveen Pinni arrested in the murder of Bhuna contractor Pankaj Khurana in Fatehabad
पुलिस हिरासत में आरोपी सुखा बुवान व प्रवीण उर्फ पिन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद जिले के गांव खासा पठान की निवर्तमान सरपंच के देवर और शराब ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले में पुलिस ने सोमवार को वारदात में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें आरोपी सुखा निवासी बुवान व प्रवीण उर्फ पिन्नी भूना को सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ढुल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वारदात में शामिल आठ बदमाशों में से अब तक चार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मगर हत्याकांड का मास्टरमाइंड जगजीत उर्फ जज भूना, विक्रम नैन बैजलपुर, अमन मलिक शामलों कलां, जींद व दीपक उर्फ बिल्ला भूना अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नारनौल: बिमला मर्डर केस में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद, छह साल बाद मिला परिवार को इंसाफ
विज्ञापन


बाइक सवारों ने गोली मारकर ली थी जान
गौरतलब है कि 6 अक्तूबर की रात को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पंकज के पिता सोमनाथ खुराना की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ढुल ने बताया कि ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या करने से पहले रेकी करके सुखा बुवान व प्रवीण उर्फ पिन्नी ने पूरी डिटेल हमलावर बदमाशों तक पहुंचाई थी। ठेकेदार की गाड़ी की हवा निकालने से लेकर ऑफिस से चलने तक की गुप्त रिपोर्ट देकर आरोपी सुखा बुवान व प्रवीण ने अपनी भूमिका को निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जींद: नरवाना के शास्त्री नगर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, कई लोगों पर केस दर्ज

हत्या के बाद गए थे मौके पर
पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर कर्मजीत उर्फ गोलू व संजय उर्फ संजू की निशानदेही पर सुखा को गांव बुवान व प्रवीण उर्फ पिन्नी को हिसार रोड पर मॉडल टाउन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। सुखा बुवान ने खुलासा किया है कि हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता जगजीत उर्फ जज के साथ उसकी लंबे समय से मित्रता थी। उसके कहने पर ही ठेकेदार पंकज खुराना की रेकी की थी। ठेकेदार की हत्या के बाद वे मौके पर भी गए थे। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-रोहतक में वारदात: पिस्टल के बल पर कटवाड़ा गांव के शराब के ठेके पर लूट, दो बदमाश कैश और शराब भी ले गए

ठेकेदार पंकज कुमार खुराना हत्याकांड मामले में सुखा बुवान व प्रवीण उर्फ पिन्नी भूना को गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों की भूमिका रेकी करने व क्रेटा कार की हवा निकालने में रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर दूसरे हमलावरों के साथ ठेकेदार के शव को भी देखा था।
-कपिल कुमार सिहाग, थानाध्यक्ष, भूना
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed