फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 25 September 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: जींद में इनेलो की सम्मान दिवस रैली और गृहमंत्री अनिल विज के दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज लीक

Sat, 25 Sep 2021 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Sep 2021 05:16 PM IST
सार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक हुए हैं। अहम सूचनाएं लीक करने के आरोपी सहायक को शुक्रवार शाम सिविल सचिवालय में धर लिया गया। विज ने खुद डेढ़ घंटे सहायक का मोबाइल खंगाला। उसमें सौ से अधिक दस्तावेजों के फोटो मिले। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मोबाइल जब्त कर लिया। उसे सीएफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Haryana Top News 25 September 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव गढ़ी बाला में एक जिम ट्रेनर का शव खेत में फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि जिम ट्रेनर ने भाई के साथ मिलकर 10 एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर खेती की थी। इस बार बारिश ने फसल को काफी नुकसान पहुंचाया, जिसके चलते वह परेशान था। इसके चलते उसने जान दे दी। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


सम्मान दिवस रैली: जींद में इनेलो के मंच से केंद्र पर बरसे नेता, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह भी मंच पर पहुंचे
पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल की 108वी जयंती पर शनिवार को नई अनाज मंडी में इनेलो की राज्य स्तरीय रैली हुई। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, अभय चौटाला और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मंच पर पहुंच चुके हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह इनेलो के मंच पर पहुंचे।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज के दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज लीक, आरोपी के मोबाइल में मिले कई फोटो

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक हुए हैं। अहम सूचनाएं लीक करने के आरोपी सहायक को शुक्रवार शाम सिविल सचिवालय में धर लिया गया। विज ने खुद डेढ़ घंटे सहायक का मोबाइल खंगाला। उसमें सौ से अधिक दस्तावेजों के फोटो मिले। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मोबाइल जब्त कर लिया। उसे सीएफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत: जिम ट्रेनर ने पट्टे पर लेकर की थी 10 एकड़ में खेती, फसल बर्बाद हुई तो खेत में फंदा लगा दी जान

गांव गढ़ी बाला में एक जिम ट्रेनर का शव खेत में फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि जिम ट्रेनर ने भाई के साथ मिलकर 10 एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर खेती की थी। इस बार बारिश ने फसल को काफी नुकसान पहुंचाया, जिसके चलते वह परेशान था। इसके चलते उसने जान दे दी।  पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: देवीलाल और दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 'समर्पण और हुनर' एप लांच, मनोहर लाल ने किया याद

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने शनिवार को ट्वीट कर चौधरी देवीलाल और दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद किया। मनोहर ने कहा कि दो महानुभावों की जयंती पर हम काफी समय से 'समर्पण दिवस' मना रहे हैं। वहीं, जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में समर्पण और हुनर एप का पोर्टल भी लांच किया। पढ़ें विस्तृत खबर...


हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पति के खिलाफ बार-बार झूठी शिकायत देना क्रूरता, यह तलाक मांगने का ठोस आधार भी 

पति को परेशान करने के लिए बार-बार पत्नी द्वारा झूठी शिकायत देना निश्चित तौर पर पति के प्रति क्रूरता है। यदि शिकायतें झूठी पाई जाती हैं तो यह पति के लिए तलाक मांगने का ठोस आधार है। हाईकोर्ट ने यह फैसला रोहतक की फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को सही मानते हुए इसे चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए दिया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed