फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Indian National Lok dal Samman Diwas Rally at Jind Live Updates

जींद रैली: चौधरी देवीलाल की जयंती पर जुटे दिग्गज नेता, ओपी चौटाला को सौंपी क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने की कमान

Sat, 25 Sep 2021 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Sep 2021 03:00 PM IST
सार

रैली में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी जैसे बड़े नेताओं ने शिरकत की। 

विज्ञापन
Indian National Lok dal Samman Diwas Rally at Jind Live Updates
जींद रैली में मंच पर पहुंचे अभय चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जींद में इनेलो की सम्मान दिवस रैली में तीसरे मोर्चे के गठन पर जोर दिया गया है। देश में राजनीतिक बदलाव के लिए सभी क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने की कमान इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को सौंपी गई। इन दौरान दिग्गज नेताओं ने किसान आंदोलन पर भी भाजपा सरकार को घेरा। 

विज्ञापन


रैली में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी जैसे बड़े नेताओं ने शिरकत की। इन सभी दिग्गज नेताओं ने फैसला लिया कि देश में राजनीतिक तौर पर गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई तीसरा मोर्चा खड़ा करना जरूरी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देश में राजनीतिक बदलाव के लिए सभी क्षेत्रीय दलों को एक होना होगा - बादल
प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि देश में राजनीतिक बदलाव के लिए सभी क्षेत्रीय दलों को एक होना होगा। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे क्षेत्रीय दलों को वोट दें। बादल ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला, केसी त्यागी और बीरेंद्र सिंह जैसे नेताओं की राजनीति में बदलाव लाने के लिए अहम भूमिका निभानी होगी, क्योंकि वे ऐसी काबिलियत रखते हैं। रैली से पहले ही इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय चौटाला इस मंच से तीसरे मोर्चे के गठन की शुरुआत की बात कहते रहे हैं। इसके अनुरूप ही सभी नेताओं 1987 में कांग्रेस विरोधी गठबंधन की तरह ही एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।



किसान आंदोलन में कोई नेता या ऐसी परिस्थितियां आएंगी, जिससे जीत होगी : बीरेंद्र सिंह
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार गांधी के आने से लोगों को आजादी की आस जगी और जयप्रकाश के आने से देश में क्रांति की आस जगी। अब किसान आंदोलन में भी कोई नेता या ऐसी परिस्थितियां आएंगी, जिससे जीत होगी। फारूख अब्दुल्ला ने भी किसान आंदोलन पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान कोई सत्ता नहीं, अपना हक मांग रहे हैं। सरकार उद्योगपतियों के चंगुल में फंस कर किसानों को दबा रही है। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि वे इस लड़ाई में किसानों के साथ रहेंगे। 

भाजपा वाले देश को तोड़ना चाहते हैं : फारूख अब्दुल्ला
फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि राम सबके हैं, सिर्फ भाजपा और आरएसएस के नहीं है, लेकिन भाजपा ने राम को इस प्रकार अपना बना लिया है, जैसे यह दूसरों के नहीं हों। भाजपा वाले देश को तोड़ना चाहते हैं। भारत-पाकिस्तान के अलग होते समय जम्मू-कश्मीर के लोगों ने गांधी के भारत को चुना, न कि जिन्ना के पाकिस्तान को। हर किसी चीज को बदला जा सकता है, लेकिन पड़ोसी को नहीं। आज भारत का कोई भी पड़ोसी साथ नहीं है। 

पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल व बंगलादेश की स्थिति बदली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आह्वान किया कि वे इस पर काम करें। अब्दुल्ला ने कहा कि चीन ने तालिबान को पैसे देकर भारत के खिलाफ सक्रिय किया। यह बहुत गंभीर विषय है। सरकार को इस पर काम करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने हरियाणा को सलाम करते हुए कहा कि यहां के वीर सुपूत सीमा पर आतंकियों से रक्षा करते हैं। वहीं खिलाड़ियों ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed