{"_id":"614efa508ebc3efd896dc2c2","slug":"haryana-cm-manohar-lal-launched-samarpan-and-hunar-app-on-birth-anniversary-of-devi-lal-and-deendayal-upadhyaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: देवीलाल और दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 'समर्पण और हुनर' एप लांच, मनोहर लाल ने किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: देवीलाल और दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 'समर्पण और हुनर' एप लांच, मनोहर लाल ने किया याद
Sat, 25 Sep 2021 04:16 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 25 Sep 2021 04:16 PM IST
सार
मनोहर लाल ने विदेश सहयोग विभाग (एफसीडी) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.fcd.haryana.gov.in का शुभारंभ किया। इससे प्रवासी हरियाणवियों को प्रदेश से पुन जोड़ने और नई संभावनाओं को खोजने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और देवीलाल की जयंती पर शनिवार को समर्पण पोर्टल और हुनर ऐप लांच किया। इन पर घर बैठे अपनी इच्छा के काम के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही विदेश सहयोग विभाग की वेबसाइट भी हरियाणा निवास में शुरू की।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और देवीलाल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा, समर्पण पोर्टल का उद्देश्य ऐसे स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करना है जो समाज की सेवा करने के इच्छुक हैं और सामाजिक उत्थान का एक अनिवार्य अंग बन सकते हैं। शिक्षा, कौशल विकास, खेल, कृषि आदि के क्षेत्र में युवाओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित स्वयंसेवकों की सेवाएं ली जाएंगी। यदि कोई इस प्रश्न का उत्तर खोज रहा है कि वह दूसरों के लिए क्या कर रहा है, तो सरकार ‘समर्पण’ के माध्यम से उसे सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने के लिए आमंत्रित करती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - तस्वीरें: जींद की धरती से इनेलो की हुंकार, समर्थकों में दिखा उत्साह, खूब झूमीं रैली में आई महिलाएं
विज्ञापन
हुनर ऐप के माध्यम से उम्मीदवारों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से औद्योगिक, तकनीकी, व्यावसायिक व प्रतियोगी कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐप में कक्षा 6 से 12 तक का स्कूल विद्यार्थियों का संपूर्ण पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा।
मनोहर लाल ने विदेश सहयोग विभाग (एफसीडी) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.fcd.haryana.gov.in का शुभारंभ किया। इससे प्रवासी हरियाणवियों को प्रदेश से पुन जोड़ने और नई संभावनाओं को खोजने का अवसर मिलेगा। इसकी विशेषताओं में प्रवासी पंजीकरण फॉर्म, एक्सपोर्ट रजिस्ट्रेशन फॉर्म, बिजनेस इंफॉर्मेशन फॉर्म, और निवेशकों के लिए एक्सपोर्ट गाइड शामिल हैं। उन्होंने विदेश सहयोग विभाग को आदेश दिए हैं कि विभिन्न देशों में हरियाणा के कितने लोग रह रहे हैं, उनकी विस्तृत जानकारी जुटाएं। कौन किस कारोबार से जुड़ा है, यह डाटा भी हमारे पास होना चाहिए। इसके विदेशों में स्थापित प्रदेश के बड़े उद्यमियों की सूची भी तैयार होगी। जिससे प्रदेश में और निवेश लाने में मदद मिलेगी।
एक नवंबर से पीपीपी के जरिये 500 योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नवंबर से सरकार की 500 योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र के जरिये मिलेगा। किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए यह जरूरी होगा। सभी विभाग योजनाओं को पीपीपी से जोड़ रहे हैं।