{"_id":"6b06b9a9fe7ad609ff08c849","slug":"case-registered-against-a-home-guard-jawan-in-hisar-following-an-ultimatum-from-lawyers-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: वकीलों के अल्टीमेटम के बाद होमगार्ड जवान के खिलाफ भी केस दर्ज, गाड़ी रोकने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: वकीलों के अल्टीमेटम के बाद होमगार्ड जवान के खिलाफ भी केस दर्ज, गाड़ी रोकने को लेकर हुआ था विवाद
Wed, 25 Nov 2026 04:04 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:04 PM IST
सार
हिसार के जिंदल चौक पर कार रोकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अब खाकी और काले कोट के बीच सीधा टकराव बन गया है। बार एसोसिएशन के सख्त अल्टीमेटम के बाद होमगार्ड जवान राजबीर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
होमगार्ड जवान राजबीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
होमगार्ड के जवान से मारपीट और उसकी वर्दी फाड़ने के मामले में वकीलों के अल्टीमेटम के बाद पुलिस प्रशासन ने होमगार्ड के जवान के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह घटना मंगलवार शाम को जिंदल चौक पर कार रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद सामने आई थी।
विज्ञापन
इससे पहले, होमगार्ड जवान राजबीर ने दो वकीलों पर गर्दन पकड़ने, वर्दी फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर एडवोकेट विशाल यादव और सूरज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के विरोध में हिसार बार एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया था। बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से मुलाकात कर बुधवार दोपहर 3 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज प्राथमिकी की कॉपी भी सामने आई है। जॉइंट सेक्रेटरी साहिल मदेरणा ने बताया कि पुलिस ने एडवोकेट विशाल यादव और सूरज यादव के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट, ड्यूटी में बाधा डालने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य आरोपों में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की छह धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
