फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Confidential Documents Leaked From Haryana Home Minister Anil Vij Office

हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज के दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज लीक, आरोपी के मोबाइल में मिले कई फोटो

Sat, 25 Sep 2021 02:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 25 Sep 2021 02:44 AM IST
सार

गृह मंत्री अनिल विज ने उनके सात-आठ विभागों के अनेक अहम दस्तावेज लीक होने का संदेह जताया है। इससे पूरे सचिवालय में खलबली मच गई है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके विभागों की अनुमोदित फाइलों की फोटो खींचकर यह कर्मचारी आगे भेजता था। काम हो गया है, यह कहकर वह उसके पैसा भी लेता रहा हो।

विज्ञापन
Confidential Documents Leaked From Haryana Home Minister Anil Vij Office
गोपनीय दस्तावेज की फोटो खींचने के आरोप में पकड़ा गया कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक हुए हैं। अहम सूचनाएं लीक करने के आरोपी सहायक को शुक्रवार शाम सिविल सचिवालय में धर लिया गया। विज ने खुद डेढ़ घंटे सहायक का मोबाइल खंगाला। उसमें सौ से अधिक दस्तावेजों के फोटो मिले। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मोबाइल जब्त कर लिया। उसे सीएफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


आरोपी कर्मचारी विज के कार्यालय में ही तैनात था। पुलिस आरोपी पर 409 के तहत अमानत में ख्यानत का पर्चा दर्ज करने की तैयारी में है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। गृहमंत्री अपने कार्यालय में स्वास्थ्य व अन्य विभागों की अहम बैठकें ले रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके कार्यालय का सहायक फाइलों की मोबाइल से फोटो खींच रहा है। उन्होंने तुरंत हरकत में आते हुए सहायक को बुलाया और पासवर्ड पूछकर उसका मोबाइल जांचा, जिसमें पाया गया कि गैलरी में अनेक गोपनीय फाइलों के फोटो मौजूद हैं। उन्हें इधर-उधर भी भेजा गया है। इस पर विज के निजी सचिव ने मुख्य सचिव विजय वर्धन को लिखित शिकायत की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - पंजाब की नई सरकार में भी खटपट: अब डिप्टी सीएम ओपी सोनी की चाहतें बढ़ीं, मांगी मुख्यमंत्री के समान सुविधाएं 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया। तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने के पुलिस कर्मी विज के कार्यालय पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस सीएफएसएल जांच में मोबाइल का पूरा रिकॉर्ड निकालेगी। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी कर्मचारी ने गोपनीय दस्तावेज कहां-कहां, किस-किसको भेजे हैं। इसके पीछे क्या मकसद था। दस्तावेजों के एवज में पैसे का लेनदेन तो नहीं हुआ है। वहीं आरोपी ने पकड़े जाने के बाद खूब ड्रामा किया और रोते हुए विज से माफ करने की गुहार लगाई। वह उनके कार्यालय के बाहर जमीन पर लेट गया।



विज ने दस्तावेज लीक होने का संदेह जताया
गृह मंत्री विज ने उनके सात-आठ विभागों के अनेक अहम दस्तावेज लीक होने का संदेह जताया है। इससे पूरे सचिवालय में खलबली मच गई है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके विभागों की अनुमोदित फाइलों की फोटो खींचकर यह कर्मचारी आगे भेजता था। काम हो गया है, यह कहकर वह उसके पैसा भी लेता रहा हो।

अन्य कर्मचारियों पर भी नजर, भूमिका की जांच होगी
सहायक के पकड़े जाने पर अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पूरे मामले की हर पहलू से सरकार स्तर पर भी जांच होगी। विज ने पुलिस को साफ कर दिया है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। विज पहले भी सीआईडी कर्मचारी को जासूसी के आरोप में अपने कार्यालय में पकड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed