फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 25 June 2021

हरियाणा: ड्रेन में मिला गर्भवती का शव और वैक्सीन की दूसरी खुराक पर होगा फोकस...पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Fri, 25 Jun 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Jun 2021 05:08 PM IST
सार

हरियाणा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी नेताओं ने एक सुर में किसान आंदोलन पर कटाक्ष किया और इस आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया। भाजपा नेताओं ने बैठक में कहा कि किसान आंदोलन का चरम समाप्त हो चुका है, अब वहां सिर्फ राजनीति हावी है। आंदोलन का एजेंडा पूरी तरह बदल चुका है और यह सिलेक्टिव बनकर रह गया है। 
 

विज्ञापन
Haryana Top News 25 June 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेबीटी भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की सजा पूरी होने पर सिरसा के एक नाई ने अपनी दाढ़ी कटवाई। गांव भरोखा के ओम प्रकाश नाई ने इनेलो सुप्रीमो को 10 साल की सजा होने पर प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक वह जेल से रिहा नहीं होंगे तब तक वह अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। वहीं धान खरीद के सीजन से पहले ही हरियाणा सरकार ने राइस मिलर्स, राइस एक्सपोर्टर्स और अन्य धान खरीदारों को बड़ा झटका देते हुए मार्केट फीस को बढ़ा दिया है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा में बारीक धान खरीद पर मार्केट फीस बढ़ी 
धान खरीद के सीजन से पहले ही हरियाणा सरकार ने राइस मिलर्स, राइस एक्सपोर्टर्स और अन्य धान खरीदारों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान घटाई मार्केट फीस को एक बार फिर 0.5 प्रतिशत से 2.0 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि अभी एचआरडीएफ को बढ़ाने का आदेश जारी नहीं किया गया है।  
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

सिरसा: सात साल के बाद इस शख्स ने कटवाई दाढ़ी, ओपी चौटाला को सजा होने पर खाई थी न कटवाने की प्रतिज्ञा
गांव भरोखा के ओम प्रकाश नाई ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा होने पर प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री जेल से रिहा नहीं होंगे तब तक वह अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। गुरुवार को इनेलो महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला और इनेलो जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला गांव भरोखा पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

वारदात: मायके से पति के साथ निकली थी, ड्रेन में मिला पांच माह की गर्भवती का शव
एक गर्भवती महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद उसका शव गोहाना में गांव माहरा के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर आठ में फेंक दिया गया। परिजनों के अनुसार महिला सुबह ही अपने पति के साथ मायके से आई थी।
पढ़ें पूरी खबर...

तीसरी लहर से पहले सतर्कता: हरियाणा में लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक देने पर होगा फोकस, अलग कैंप भी लगेंगे
कोरोना की तीसरी संभावित लहर के पहले अब प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज देने पर फोकस किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। 

पढ़ें पूरी खबर...

एक सुर में मंत्री बोले- किसान आंदोलन का चरम हुआ समाप्त, अब सिर्फ राजनीति हावी
हरियाणा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गुरुवार को पार्टी नेताओं ने एक सुर में किसान आंदोलन पर कटाक्ष किया और इस आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया। भाजपा नेताओं ने बैठक में कहा कि किसान आंदोलन का चरम समाप्त हो चुका है, अब वहां सिर्फ राजनीति हावी है। आंदोलन का एजेंडा पूरी तरह बदल चुका है और यह सिलेक्टिव बनकर रह गया है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed