{"_id":"60d4de9d8ebc3e331c069916","slug":"om-prakash-shaved-his-beard-on-release-of-inld-supremo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: सात साल के बाद इस शख्स ने कटवाई दाढ़ी, ओपी चौटाला को सजा होने पर ली थी न कटवाने की प्रतिज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: सात साल के बाद इस शख्स ने कटवाई दाढ़ी, ओपी चौटाला को सजा होने पर ली थी न कटवाने की प्रतिज्ञा
Fri, 25 Jun 2021 01:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:52 AM IST
सार
हरियाणा के सिरसा में एक शख्स ने सात साल के बाद अपनी दाढ़ी कटवाई है। जब व्यक्ति की प्रतिज्ञा पूरी हुई तो गुरुवार को उसकी दाढ़ी काटी गई। दरअसल, व्यक्ति ने इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई न होने तक दाढ़ी नहीं कटवाने की प्रतिज्ञा ली थी।
विज्ञापन
गांव भरोखा निवासी ओम प्रकाश व इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव भरोखा के ओम प्रकाश नाई ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा होने पर प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री जेल से रिहा नहीं होंगे तब तक वह अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। गुरुवार को इनेलो महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला और इनेलो जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला गांव भरोखा पहुंचे। इनकी उपस्थिति में ओमप्रकाश ने अपनी दाढ़ी कटवाई। मौके पर सुनैना चौटाला ने उन्हें 5100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सुनैना चौटाला ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को अपने कार्यकर्ता जान से प्यारे हैं। वे कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ मानते हैं। वहीं करीवाला ने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकर्ता झुकने और टूटने वाले नहीं हैं। वे पार्टी के प्रति समर्पित हैं। कार्यकर्ता अब दोगुनी ताकत से जुट जाएं और पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
विज्ञापन
पूर्व सीएम की रिहाई पर बांटे लड्डू
जेबीटी भर्ती केस में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की सजा पूरी होने से इनेलो कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सजा पूरी होने की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने गांव जमाल में लड्डू बांटकर खुशी जताई। इनेलो कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई से इनेलो पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर डूंगर राम डूडी, घनश्याम डूडी, शतानंद बैनीवाल, मदन बैनीवाल, रामजीलाल, राजेंद्र कस्वां, सुनील भारी, अजय ज्यानी, मनीष, जुगलाल बैनीवाल ने लड्डू बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन