फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A Pregnant Woman Murdered at Gohana of Haryana

वारदात: मायके से पति के साथ निकली थी, ड्रेन में मिला पांच माह की गर्भवती का शव

Fri, 25 Jun 2021 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Jun 2021 11:03 AM IST
सार

परिजनों ने दामाद पर ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, बेटी के ससुरालवाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे।

विज्ञापन
A Pregnant Woman Murdered at Gohana of Haryana
गोहाना में ड्रेन से मिला महिला का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक गर्भवती महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद उसका शव गोहाना में गांव माहरा के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर आठ में फेंक दिया गया। परिजनों के अनुसार महिला सुबह ही अपने पति के साथ मायके से आई थी। महिला के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या उसके पति गुलशन ने की है। इसके साथ ही उन्होंने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


भैंसवान पुलिस चौकी को सुबह सूचना मिली थी कि ड्रेन नंबर आठ में एक महिला का शव पड़ा है। इस पर बरोदा थाना प्रभारी बदन सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति करीब 5 महीने की गर्भवती है। शुक्रवार सुबह ही उसे उसका पति उत्तम नगर गोहाना निवासी गुलशन लेकर ससुराल गया था। उसने ही उन्हें फोन करके सूचना दी कि ज्योति बोल नहीं रही है, आप ड्रेन नंबर आठ के पास आ जाए। वह मौके पर पहुंचे तो वहां पुलिस मिली। उन्होंने देखा कि उसकी बेटी का शव ड्रेन में पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पिता मामन का आरोप है कि गुलशन ने ही उसकी बेटी की तेजधार हथियार से हत्या की है। वह और उसके परिजन शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे। यही नहीं बेटी से उनकी बात भी नहीं कराते थे। फिलहाल पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed