{"_id":"60d4f3e48ebc3ecc097ad703","slug":"there-will-be-more-focus-on-administered-second-dose-of-covid-vaccine-before-third-wave-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर से पहले सतर्कता: हरियाणा में लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक देने पर होगा फोकस, अलग कैंप भी लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर से पहले सतर्कता: हरियाणा में लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक देने पर होगा फोकस, अलग कैंप भी लगेंगे
Fri, 25 Jun 2021 02:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:38 AM IST
सार
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज देने पर अधिक फोकस किया जाएगा। क्योंकि अब तक प्रदेश में 81 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से सिर्फ 12 लाख लोगों को ही दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी संभावित लहर के पहले अब प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज देने पर फोकस किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। दूसरी डोज के लिए अलग टीकाकरण कैंप लगाने का फैसला लिया गया है। प्रदेश के सभी सीएमओ को इसके लिए निर्देश भेजे गए हैं, ताकि इस पर जल्दी से काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
टीकाकरण को लेकर की गई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। बता दें कि अब तक हरियाणा में करीब 81 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से केवल 12 लाख लोगों ने ही दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद ही व्यक्ति के अंदर एंटीबाडी बनती है। इसलिए तीसरी लहर से पहले ज्यादा आबादी को सुरक्षा चक्र देने की कोशिश है। इसके तहत दूसरी डोज देने के लिए विशेष रूप से जिलों में कैंप लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
कोवैक्सीन का स्टॉक कम, कोविशील्ड पर्याप्त
एनएचएम के अधिकारियों का कहना है कि इस समय प्रदेश में कोवैक्सीन का स्टॉक कम है। वह केंद्र से कम मात्रा में मिल रही है, इसलिए इसका प्रयोग खासकर दूसरी डोज के लिए किया जाए। क्योंकि सरकार के पास कोविशील्ड का पर्याप्त स्टाक है, इसलिए इसका प्रयोग पहली डोज के लिए किया जाए।
इस समय कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाने के लिए रोजाना 50 हजार से अधिक लोग आ रहे हैं, जबकि दूसरी डोज लेने वालों की संख्या औसतन 12 से 15 हजार रहती है। अब तक प्रदेश में कोविशील्ड की 6957672 डोज और कोवैक्सीन की 1206178 डोज दी जा चुकी है।
अन्य प्रोग्राम पर भी फोकस के निर्देश
एनएचएम के एमडी प्रभजोत सिंह ने बैठक में सीएमओ समेत एनएचएम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोरोना वैक्सीनेशन के साथ-साथ मिशन के अन्य कार्यक्रम पर भी दोबारा से फोकस करें, ताकि उनकी गति दी जा सके। क्योंकि इस समय कोरोना के नाम मात्र के केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का चेकअप फिर से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।