फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 23 January 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: गोहाना में हत्यारोपी गिरफ्तार, गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण दिल्ली जाने से रोके भारी वाहन

Sun, 23 Jan 2022 07:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 07:46 PM IST
सार

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के चलते हरियाणा के सोनीपत में भारी वाहनों को हाईवे पर जगह-जगह नाके लगाकर रोक दिया गया। कुंडली बार्डर से पहले ही भारी वाहनों को केजीपी-केएमपी के रास्ते भेजा गया।

विज्ञापन
Haryana Top News 23 January 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर हरियाणा के हिसार आए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लोगों ने आदर व सम्मान के साथ राष्ट्रपति कहकर सम्मान दिया था। नेताजी जिंदाबाद के नारे लगाए थे। सुभाष चंद्र बोस 1938 में अकाल पड़ने पर यहां के लोगों के हालात जानने के लिए आए थे। हिसार में कई जगह तोरण द्वार लगाकर उनका स्वागत किया गया था। सुभाष चंद्र बोस 1938 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उस समय अकाल पड़ गया था। लोगों को खाने का संकट आ गया था। पशुओं के लिए चारा तक नहीं मिल पा रहा था। सरकार की ओर से लोगों की मदद नहीं की जा रही थी। जिस पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए सुभाष चंद्र बोस हिसार पहुंचे थे। 27 नवंबर 1938 की सुबह करीब दस बजे बोस लुधियाना से ट्रेन में सवार होकर हिसार पहुंचे। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


जींद: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के खास थे चौधरी दलेराम, आजाद हिंद फौज के सैनिक रहे छात्तर गांव के दीवान सिंह

हरियाणा के जींद जिले के गांव जलालपुर कलां निवासी चौधरी दलेराम छह साल से गांव से लाता थे। ग्रामीण उन्हें मरा मान चुके थे। तभी एक दिन दलेराम लौट आए और उन्होंने बताया कि वह नेताजी की सेना आईएनए में काम करके लौटे हैं। यह सुनकर ग्रामीणों का सीन चौड़ा हो गया और उन्हें दलेराम का ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं ने से भव्य स्वागत किया। चौधरी दलेराम को कई बार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों ने सम्मानित भी किया। ग्रामीणों ने उनके नाम पर गांव की किसी संस्था का नाम रखने की सरकार से मांग की है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


सोनीपत: दिल्ली जाने से रोके भारी वाहन, परेशान रहे चालक, 25 की शाम से 26 की दोपहर तक भी रहेगी एंट्री बंद 

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के चलते हरियाणा के सोनीपत में भारी वाहनों को हाईवे पर जगह-जगह नाके लगाकर रोक दिया गया। कुंडली बार्डर से पहले ही भारी वाहनों को केजीपी-केएमपी के रास्ते भेजा गया। अलग-अलग स्थानों पर ट्रक चालकों ने रोके जाने पर रोष जताया। उनका आरोप था कि सोनीपत में नाइट कर्फ्यू के चलते उन्हें खाना तक नहीं मिला। प्रशासन को ऐसी स्थिति के लिए अलग से प्रबंध करने चाहिए। तीसरे पहर दिल्ली में एंट्री खुलने के बाद ही उन्हें राहत मिल सकी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना: किसान की हत्या के मामले में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार, गोली मारकर की थी हत्या

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे के गांव निजामपुर में शराब ठेके के पास हुई किसान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी एवं पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को सीआईए स्टाफ गोहाना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जयदेव गांव निजामपुर का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर... 

नेताजी जयंती: ताउम्र देशभक्ति का चोला ओढ़े रहे ललती राम, सिंगापुर और हांगकांग की जेल में भी रहे

हरियाणा के झज्जर जिले के दूबलधन गांव के स्वतंत्रता सेनानी ललती राम देशभक्ति का चोला ताउम्र ओढ़े रहे। उन्होंने न सिर्फ नेताजी सुभाष चंद्र बोस का साथ दिया, बल्कि देश की आजादी के बाद सेनानियों के हक की भी लड़ाई लड़ते रहे। विश्व युद्ध के दौरान ललती राम ब्रिटिश सेना में भी थे। सिंगापुर में जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया और सैनिकों में जोश भरा तो वह नेताजी की फौज में शामिल हो गए। पढ़ें विस्तृत खबर...


महेंद्रगढ़: नहर टूटने से 20 एकड़ फसल जलमग्न, गांव में भी पानी घुसा पानी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव बसई के पास नहर टूटने से करीब 20 एकड़ जमीन में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं, वहीं गांव में भी पानी घुस गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने इसकी जानकारी नहरी विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद पानी रोक कर जेसीबी से मिट्टी लगाकर नहर की मरम्मत शुरू कराई गई। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed