महेंद्रगढ़: नहर टूटने से 20 एकड़ फसल जलमग्न, गांव में भी पानी घुसा पानी
ग्रामीणों ने बताया कि सिहोर पंप हाउस से खुडाना तक जाने वाली इस नहर की लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई है जिसके कारण नहर क्षतिग्रस्त होकर टूट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव बसई के पास नहर टूटने से करीब 20 एकड़ जमीन में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं, वहीं गांव में भी पानी घुस गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने इसकी जानकारी नहरी विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद पानी रोक कर जेसीबी से मिट्टी लगाकर नहर की मरम्मत शुरू कराई गई।
रविवार अल सुबह नहर टूटने के बाद गांव बसई में पानी घुसने के बाद ग्रामीणों को पता चला। नहर का पानी खेतों से होते हुए गांव के घरों तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि सिहोर पंप हाउस से खुडाना तक जाने वाली इस नहर की लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई है।
गांव बसई में नहर टूटने के बाद जेसीबी से मिट्टी की खोदाई करके पानी को रोकते हुए। संवाद
जिसके कारण नहर क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद जेई संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मिट्टी खुदवाकर क्षतिग्रस्त नहर में डलवाकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। अब मरम्मत होने के बाद ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
ग्रामीणों द्वारा नहर टूटने की सूचना के बाद पानी बंद करवा दिया था। मौके पर जेई को भेजकर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। मरम्मत के बाद ही अब पानी छोड़ा जाएगा। - शक्तिराज, एसडीओ नहर विभाग