फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of Farmer murder arrested in Gohana of Sonipat

गोहाना: किसान की हत्या के मामले में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार, गोली मारकर की थी हत्या

Sun, 23 Jan 2022 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 06:55 PM IST
सार

जयदेव गांव निजामपुर में ठेके के पास किसान की हत्या का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Accused of Farmer murder arrested in  Gohana of  Sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे के गांव निजामपुर में शराब ठेके के पास हुई किसान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी एवं पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को सीआईए स्टाफ गोहाना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जयदेव गांव निजामपुर का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।  

विज्ञापन


गांव निजामपुर निवासी प्रवीन ने 30 जून, 2021 को बरोदा थाना पुलिस को बताया था कि गांव के ही जयदेव व सुशील उर्फ मीठू ने उसके भाई प्रविंद्र की निजामपुर-भावड़ रोड पर शराब के ठेके के पास गोली मारकर हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


बाद में इस मामले की जांच सीआईए स्टाफ गोहाना को सौंपी गई थी। सीआईए की टीम ने इस मामले में आरोपियों को शरण देने के आरोप में धर्मबीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस मामले में पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी पांच हजार रुपये के इनामी जयदेव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि पहले हुए लड़ाई-झगड़े की रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से रिमांड अवधि में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed