फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth commits suicide by hanging himself in Village Sheikhupur Dadauli

Fatehabad News: गांव शेखुपुर दड़ौली में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself in Village Sheikhupur Dadauli
भट्टू कलां। गांव शेखुपुर दड़ौली में एक युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक का फतेहाबाद नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। भट्टू थाना पुलिस ने मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव शेखुपुर दड़ौली निवासी करीब 25 वर्षीय संदीप कुमार अपने खेत में बनी ढाणी में रहता था। युवक ने अपनी ढाणी में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रतन ने बताया कि पुलिस को मृतक से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि अपनी मौत का वह खुद जिम्मेदार है। मृतक अविवाहित था और घर में अकेला ही रहता था। मृतक के पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी। मृतक की मां का काफी वर्षों पहले उसके पिता से तलाक हो चुका था। मां और पिता ने भी अलग-अलग दूसरी शादी कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed