{"_id":"60ca27f38ebc3e29ea0e017e","slug":"young-man-dies-froma-road-accident-fatehabad-news-rtk6132702199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, चालक की मौत, गड्डे में गिरी बस, यात्री सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, चालक की मौत, गड्डे में गिरी बस, यात्री सुरक्षित
विज्ञापन
गांव अयाल्की के पास बुधवार सुबह रतिया से फतेहाबाद आ रही निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक गांव रजाबाद निवासी जबरजंग की मौत हो गई। घटना के दौरान असंतुलित हुई बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि किसी सवारी को चोट नहीं आई है। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और बस और मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया। मामले में पुलिस ने मृतक गांव रजाबाद निवासी 40 वर्षीय जबरजंग के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मामले के मुताबिक निजी बस बुधवार सुबह रतिया से सवारियां लेकर फतेहाबाद की तरफ आ रही थी। गांव रजाबाद निवासी जबरजंग ढाणी चानचक की तरफ आ रहा था। मोटरसाइकिल जैसे ही रतिया रोड पर पहुंचा तो रतिया की तरफ की तरफ से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी। बस असंतुलित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। राहगीरों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल चालक को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता शिवराज सिंह ने बताया कि उसका बेटा जबरजंग सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह धान लगाने के लिए लेबर ढूंढने जा रहा है लेकिन थोड़ी देर बाद उनके पास बेटे की मौत की सूचना पहुंची।
विज्ञापन
निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। - जगजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।