फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Worker's death

मकान तोड़ते समय अचानक टूटी सीढ़ियां, बेटे की मौत, बाप घायल

Thu, 14 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Worker's death
गांव ललौदा में एक पुराने मकान को तोड़ते समय दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां युवा श्रमिक की मौत हो गई जबकि उसके पिता का इलाज जारी है। मामले की सूचना पाकर पहुंची सदर पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव ललौदा निवासी सरना अपने बेटे हंसराज के साथ पुराने मकान तोड़ने का ठेका लेने का काम करते थे। दोनों गांव में ही एक मकान को तोड़ने के काम में लगे हुए थे। जब वे तोड़फोड़ का काम कर रहे थे, उसी दौरान अचानक सीढ़ियां टूटकर गिर गईं। जिसके मलबे में दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान हंसराज ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सिर में चोट लगने के चलते हंसराज (35) की मौत हो गई जबकि उसका पिता सरना अस्पताल में भर्ती है। परिजन अमरजीत के बयान लेने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed