{"_id":"67fbff440e9e84b1c90a0dda","slug":"wheat-is-arriving-in-the-mandis-purchase-could-not-start-even-after-13-days-in-fatehabad-mandi-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-132195-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद मंडी में 13 दिन बाद भी शुरू नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद मंडी में 13 दिन बाद भी शुरू नहीं हुई खरीद
Sun, 13 Apr 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में खरीद नहीं होने लगे गेहूं के ढ़ेर। संवाद
- फोटो : कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।
फतेहाबाद। शहर की अनाज मंडी के जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के माध्यम से गेहूं की खरीद नहीं करने के चलते आढ़ती नाराज हैं। फतेहाबाद की अनाजमंडी में 13 दिन बाद भी गेहूं का एक भी दाना नहीं खरीदा गया। ऐसे में खरीद नहीं होने से मंडी गेहूं की ढेरियों से अटनी शुरू हो गई है। वहीं खरीद शुरू नहीं होने से मंडी में गेहूं की फसल लेकर आए किसान परेशान हो रहे हैं।
बता दें कि जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हुए एक सप्ताह हो गया है। लेकिन व्यापारियों की मांग पूरी नहीं होने से फतेहाबाद की अनाज मंडी में अभी तक खरीद नहीं शुरू हो पाई है। रविवार तक अनाज मंडी में 152 गेट पास कटे हैं। कुल 61,784 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है लेकिन आढ़तियों ने खरीद नहीं की। हालांकि रविवार को मंडियों में खरीद नहीं हुई छुट्टी रही।
ऐसे में अगर सोमवार को गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई तो अनाज मंडी में रखने के लिए किसानों को जगह नहीं मिलेगी। वहीं पूरे जिले की मंडियों में अब तक 8,380 किसानों की 58,85,365 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। पूरे जिले में कुल अभी तक मंडियों से कुल 27,512 क्विंटल गेहूं की उठान हो चुकी है। वहीं 02,64,181 क्विंटल गेहूं उठान नहीं होने से मंडियों में ही पड़ा है। जिले की 7 मंडियों में से सिर्फ भट्टू और टोहाना में उठान प्रक्रिया शुरू हो पाई है।
विज्ञापन
-- -- -
जब तक सरकार मांग नहीं मानती जारी रहेगी हड़ताल
फतेहाबाद अनाज मंडी के प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि सरकार आढ़तियों की मांगों को नहीं मान रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार अगर उनकी मांगें मान लेती है तो आढ़तियों की ओर से उसी दौरान खरीद का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अब तक फतेहाबाद की अनाज मंडी में किसी भी आढ़ती ने गेहूं नहीं खरीदा है। सोमवार को सुबह 10 बैठक कर आढ़ती हड़ताल के बारे में निर्णय लिया।
-- --
मैं पिछले चार दिनों से फतेहाबाद की अनाज मंडी में गेहूं की फसल लेकर पहुंचा हूं, लेकिन खरीद नहीं हो सकी है। इससे कारण गेहूं की फसल छोड़कर घर भी नहीं जा सकता। प्रशासन को जल्द से जल्द गेहूं की खरीद शुरू करवानी चाहिए।
-राम सिंह पूनियां, किसान, सरवरपुर।
-- --
मैं वीरवार को अपनी 6 एकड़ गेहूं की फसल लेकर फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में पहुंचा हूं। मुझे यहां पहुंचने के बाद पता चला कि आढ़तियों की हड़ताल के चलते गेहूं की खरीद बंद है। ऐसे में पिछले तीन दिनों से गेहूं की खरीद का इंतजार कर रहा हूं।
-वेद सिंह, किसान फतेहाबाद।
-- -
मैं शनिवार को गेहूं की फसल को फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में पहुंचा हूं, लेकिन गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। इससे मुझे पिछले दो दिनों से मंडी में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। सोमवार को खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
-राजेंद्र गढ़वाल, किसान, गांव भोड़िया खेड़ा।
-- --
:: मार्केट कमेटी की ओर से गेहूं की खरीद करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ऐसे में आढ़तियों की हड़ताल खत्म होते ही गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। गेहूं की खरीद के दौरान आढ़तियों व किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
-- --
शनिवार को फतेहाबाद की नई और पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद के लिए सभी दुकानों का दौरा किया है। किसी भी आढ़ती ने गेहूं की खरीद नहीं करवाई। हालांकि अन्य मंडियों में हैफेड की ओर से खरीद जारी है। व्यापारियों की प्रशासन से कोई मांग है, वो मांग पूरी नहीं हुई है। जिस कारण व्यापारी हमारी एजेंसी को भी खरीद नहीं करने दे रहे हैं।
- सुरेंद्र सिहाग, सहायक जरनल मैनेजर, हैफेड, फतेहाबाद।