फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Warned...If pending demands are not met, we will protest on the 13th.

Fatehabad News: चेताया...लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं तो 13 को करेंगे प्रदर्शन

Wed, 08 Oct 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Warned...If pending demands are not met, we will protest on the 13th.
फतेहाबाद। शिक्षकों की लंबित मांगों और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के रवैये से खफा हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने 13 अक्तूबर सोमवार को एक बार फिर डीईओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संघ ने शिक्षा अधिकारी को सोमवार तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 13 अक्तूबर तक संघ की ओर से रखी गई मांगों पर अधिकारी ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया और बातचीत के माध्यम से उनका समाधान नहीं किया तो जिलेभर के अध्यापक धरना देने पर मजबूर होंगे जोकि आगे लगातार जारी भी रह सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सुनवाई नहीं की तो 8 नवंबर को अध्यापक संघ का राज्य स्तरीय प्रदर्शन शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने जाएगा जिसमें इस मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजपाल मित्ताथल व जिला सचिव देसराज माचरा ने यहां जारी बयान में कहा कि शिक्षकों के लंबित मामले जैसे एसीपी, एलटीसी, मेडिकल बिल सहित 50 से भी ज्यादा मांगों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई को कई बार ज्ञापन सौंपे गए। बार-बार उनके ऑफिस में इन मामलों को हल करवाने के लिए बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के मामले हल करने की बजाए उल्टा अधिकारी ने संगठन के प्रति ही रोष प्रकट किया। अब तक लंबित मामलों की संख्या 70 को भी पार कर चुकी है। इसको लेकर पिछले सोमवार को डीईओ कार्यालय पर अध्यापकों द्वारा प्रदर्शन किया गया था लेकिन ज्ञापन लेने आई जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने संगठन से सौहार्दपूर्ण तरीके से बातचीत नहीं करके तानाशाही रवैया से बातचीत की, जिससे अध्यापकों में भारी रोष है।

संघ ने विभाग द्वारा ऑनलाइन डायरी लिखवाने के तानाशाही फरमान, बीएलओ ड्यूटी, गैर शैक्षणिक कार्य, उल्लास सहित 35 प्रकार की सिर्फ दिखावटी ऑनलाइन ऐप आदि का भी विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed