{"_id":"68e942edfed45fdd7a089d03","slug":"voices-raised-for-the-provision-of-dap-and-compensation-for-damaged-crops-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141831-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीएपी खाद मुहैया करवाने और खराब फसलों के मुआवजे के लिए उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीएपी खाद मुहैया करवाने और खराब फसलों के मुआवजे के लिए उठाई आवाज
Fri, 10 Oct 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
भट्टूकलां में प्रदर्शन के बाद अधिकारी को ज्ञापन सौंपते किसान सभा के पदाधिकारी। संवाद
भट्टूकलां। बिना शर्त किसानों को डीएपी खाद मुहैया करवाने, फसलों की एमएसपी पर खरीद व बरसात से खराब फसलों का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने सहित कई मांगों के किसानों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही बरसात से हुई मृत्यु पर पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा, मकान गिरने पर पुर्ननिर्माण के लिए 4 लाख व रिपेयर के लिए 2 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई।
अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर किए गए इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान विष्णुदत्त ने किया। अनाज मंडी में प्रदर्शन करते हुए किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार को कृषिमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान सभा के जिला प्रधान ने कहा कि जिले में एक बड़ा हिस्सा सेम की समस्या से प्रभावित है। जहां मजबूरी में किसानों द्वारा धान बोया जाता है जबकि भूना के गोरखपुर से लेकर भट्टूकलां का ज्यादातर हिस्से में कपास, मूंगफली, धान, ग्वार की खेती होती है। इस क्षेत्र में सेम और भारी बरसात के बाद हुए जलभराव के कारण फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। बची फसल को मंडियों में सही भाव नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर रोहताश डूडी, दीपक, सुभाष भादू, हनुमान सिंह, रिछपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।