फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Up to 40 percent discount on surcharge will be available till March 31 on payment of house tax in lump sum

Fatehabad News: गृहकर एकमुश्त भरने पर सरचार्ज पर 31 मार्च तक मिलेगी 40 फीसदी तक की छूट

Sat, 11 Mar 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Up to 40 percent discount on surcharge will be available till March 31 on payment of house tax in lump sum
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय स्थित गृहकर शाखा।
फतेहाबाद। नगर निकाय ने गृहकर पर सरचार्ज को लेकर चौथी बार फिर छूट जारी कर दी है। बकाया गृहकर एकमुश्त भरने पर सरचार्ज पर 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसको लेकर नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है। छूट 31 मार्च तक दी गई है।
विज्ञापन

नगर निकाय द्वारा जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक वर्ष 2010-11 से 2021-22 तक अगर किसी का गृहकर बकाया है तो वह सरचार्ज पर 40 फीसदी छूट के साथ भर सकता है। छूट का फायदा तभी मिलेगा जब एकमुश्त बकाया भरा जाएगा।
विज्ञापन


पहले तीन बार मिल चुकी है छूट
नगर निकाय ने गृहकर के सरचार्ज पर पहले 100 फीसदी छूट दी थी। ये छूट दिसंबर माह तक थी। इसके बाद जनवरी माह में 50 फीसदी की छूट दी गई। 22 फरवरी से 28 फरवरी तक 40 फीसदी तक की छूट दी गई थी। अब नगर निकाय ने दोबारा 40 फीसदी की छूट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 18 करोड़ रुपये हुई थी रिकवरी
नगर परिषद अधिकारियों की माने तो फतेहाबाद में करीब 30 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। सबसे ज्यादा गृहकर सरकारी विभागों के भवनों पर बकाया है। पिछले साल नगर परिषद ने 18 करोड़ रुपये गृहकर की रिकवरी की थी।


शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने एकमुश्त गृहकर भरने पर सरचार्ज पर 40 फीसदी की छूट दी गई है। प्रॉपर्टी मालिक 31 मार्च तक बकाया गृहकर भरकर छूट का फायदा ले सकते है।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed