{"_id":"6aaad4e91955c682d00cf604","slug":"two-new-cases-of-swine-flu-number-of-patients-in-the-district-reaches-11-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161268-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्वाइन फ्लू के दो नए मामले जिले में मरीजों की संख्या 11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्वाइन फ्लू के दो नए मामले जिले में मरीजों की संख्या 11
Wed, 16 Sep 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़ संवाद
फतेहाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शहर के गुरुनानकपुरा निवासी 44 वर्षीय महिला और गांव जमालपुर शेखां निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति जांच में संक्रमित मिले हैं।
दोनों नए मामलों के साथ जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।
जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ डॉ. विष्णु मित्तल ने लोगों से लक्षणों को सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर नजरअंदाज न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बुखार, खांसी या सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। संक्रमित व्यक्ति के इस्तेमाल की वस्तुओं को साझा करने से बचें और चिकित्सकीय सलाह के बिना दवा न लें। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में दवाई का स्टॉक है। संदिग्ध मरीजो के सैंपल लेने की भी सुविधा है।
विज्ञापन
-
बचाव के लिए सावधानी जरूरी
विशेषज्ञ डॉ. मनीष के अनुसार, स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक जाने से बचना, खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकना और नियमित रूप से हाथों को साबुन से धोना महत्वपूर्ण है। बीमार होने पर घर पर आराम करें और दूसरों के संपर्क को सीमित रखें।