{"_id":"56e855f44f1c1b05428b473b","slug":"train-transportation-express-express-pasanger-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली बठिंडा रूट की सभी ट्रेनों को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली बठिंडा रूट की सभी ट्रेनों को मिली हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, जाख्ाल
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल में एक महीने से बंद दिल्ली, जाखल, बठिंडा व हिसार लुधियाना रूट की सभी ट्रेनों का संचालन कर दिया गया है। मंगलवार से इन रूट की सभी गाड़ियां बहाल हो गई हैं। हालांकि, जाखल से लुधियाना व लुधियाना से जाखल के बीच सुबह जाने व रात को वापस आने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें अभी बंद हैं। इन गाड़ियों को भी आगामी कुछ दिनों के बाद बहाल किए जाने की सूचना है।
गत 19 फरवरी से फिरोजपुर से वाया बठिंडा, जाखल जींद, रोहतक होते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे विभाग ने 14 मार्च के बाद बहाल करने की सूचना जारी की थी। दिल्ली से पठानकोट के बीच चलने वाली धौलाधार एक्सप्रेस, नई दिल्ली से लुधियाना के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी चला दी गई है।
वहीं, दिल्ली से जाखल होते हुए बठिंडा एवं सिरसा तथा फिरोजपुर तथा हिसार से लुधियाना के बीच आवागमन करने वाली सभी ट्रेनें फिर से ट्रैक पर लौट आई हैं। गाड़ियों के चलने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने बताया कि दिल्ली से जाखल एवं बठिंडा फिरोजपुर, सिरसा रूट की सभी ट्रेनें चला दी गई हैं। ये ट्रेनेें अपने पूर्व समयानुसार चलने लगी हैं। वहीं, हिसार से लुधियाना रूट की भी ट्रेनें चला दी गई हैं। जाखल से लुधियाना और लुधियाना से जाखल आने वाली पैसेंजर ट्रेनें अभी बंद हैं। इनके भी जल्द चलाए जाने की सूचना है।