{"_id":"6b01d3eb4b7558c6a103f062","slug":"matana-and-thedi-sawan-have-registered-a-win-the-final-will-take-place-today-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-165078-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मताना और थेड़ी सावन ने दर्ज की जीत, आज होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मताना और थेड़ी सावन ने दर्ज की जीत, आज होगा फाइनल
Sat, 21 Nov 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सुंदर नगर में आयोजित प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद
फतेहाबाद। सेक्टर-10 स्थित दशहरा मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन मताना, बनगांव, बड़ोपल और थेड़ी सावन की टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। रविवार को प्री-क्वार्टर फाइनल से लेकर फाइनल तक के मुकाबले खेले जाएंगे।
सुंदर नगर क्रिकेट कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। कमेटी सदस्य अशोक पातड़ ने बताया कि आठ टीमों के बीच मुकाबले हुए। सभी मैच पांच-पांच ओवर के खेले गए।
पहले मुकाबले में मताना ने हिजरावां खुर्द को 15 रन से हराया। मताना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में हिजरावां खुर्द की टीम 68 रन ही बना सकी। दूसरे मुकाबले में भाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 57 रन बनाए।
विज्ञापन
बनगांव की टीम ने चार ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में नूरकीअहली ने पांच ओवर में 48 रन बनाए। जवाब में बड़ोपल ने चार ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया।
चौथे मुकाबले में थेड़ी सावन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 86 रन बनाए। मूसेअहली की टीम 45 रन ही बना सकी। इस तरह थेड़ी सावन ने 42 रन से जीत हासिल की। पातड़ ने बताया कि रविवार को हरकोफेड चेयरमैन वेद फुलां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। उसी दिन प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर कमेटी सदस्य जसप्रीत सिंह, बिल्ला भाउ, अजय भाटी, अमित बागड़ी और मंच संचालक जैकी हड़ोली सहित अन्य मौजूद रहे।