{"_id":"6b01d3c769530a14290c2d02","slug":"parents-learned-about-their-childrens-academic-progress-at-the-mega-ptm-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-165076-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मेगा पीटीएम में अभिभावकों ने जानी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मेगा पीटीएम में अभिभावकों ने जानी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति
Sat, 21 Nov 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में खुद बैठक लेते हुए डीईईओ स्त्रोत शिक्षा विभाग
फतेहाबाद। जिले के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की।
बैठक में बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के आवधिक मूल्यांकन के परिणाम और विषयवार दक्षताओं की जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की गई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि बच्चे पढ़ाई में किस स्तर पर हैं और किन विषयों में उन्हें अतिरिक्त सहयोग की जरूरत है।
बच्चों की कमजोर दक्षताओं में सुधार के लिए उपचारात्मक शिक्षण पर भी चर्चा की गई। बैठक में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल, विद्यालय सहयोग कार्यक्रम और विशेष शिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अभिभावकों को निपुण हरियाणा अभिभावक एप डाउनलोड करने और खेल-खेल में सीखने वाले मॉड्यूल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही बच्चों को घर पर प्रतिदिन 20 से 30 मिनट पढ़ाई और अभ्यास करवाने की सलाह दी गई। विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों और अभिभावकों के सहयोग से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति सुधारने की आगामी रणनीति भी तैयार की गई। इसमें नियमित उपस्थिति, घर पर अभ्यास और अभिभावकों की निरंतर भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
जिला बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल समन्वयक दिलबाग सिंह ने कहा कि बैठक का उद्देश्य स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है, ताकि प्रत्येक बच्चे के सीखने के स्तर में सुधार किया जा सके।