{"_id":"6b01d380c2bcc7128a097cee","slug":"69-cases-settled-in-lok-adalat-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-165066-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लोक अदालत में 69 मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लोक अदालत में 69 मामलों का निपटारा
Sat, 21 Nov 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते न्यायधीश। सूचना विभाग
फतेहाबाद। चेक बाउंस के लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के न्यायिक परिसरों में विशेष लोक अदालत लगाई गई। इस दौरान विभिन्न अदालतों में लंबित 539 मामलों में से 69 का आपसी सहमति से निपटारा किया गया।
लोक अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत दर्ज मामलों और अपीलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इन विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष जीएस वधवा के आदेश पर किया गया।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. सुयशा जावा ने बताया कि अदालत में दोनों पक्षों की मौजूदगी में समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा किया गया। लंबित अपीलों को भी इसमें शामिल किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में विवादों का समाधान होने से पक्षकारों का समय, धन और ऊर्जा बचती है। आपसी सहमति से मामलों का निपटारा होने पर अनावश्यक कानूनी प्रक्रिया और देरी से भी राहत मिलती है। लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है और सभी पक्षों पर बाध्यकारी होता है। विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए फतेहाबाद की अदालतों का निरीक्षण भी किया गया।