फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today no death from corona

64 दिन बाद कोरोना से जिले में कोई मौत नहीं, 13 नए संक्रमित मिले

Wed, 16 Jun 2021 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Today no death from corona
कोरोना को लेकर बुधवार भरा रहा। 64 दिन बाद जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। अब से पहले 13 अप्रैल को कोरोना से जिले में कोई मौत नहीं हुई थी। बुधवार को संक्रमण दर भी एक फीसदी से नीचे चली गई है। जिले में 13 नए मामले मिले है और 27 संक्रमित स्वस्थ हुए है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल 154 संक्रमित सक्रिय है। इसमें 49 मरीज अस्पतालों में दाखिल है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में एक, रतिया ग्रामीण में 3, भट्टू में 2 तथा जाखल में 7 नए केस मिले है। टोहाना शहर, रतिया शहर, बड़ोपल और भूना क्षेत्र में नया केस नहीं मिला है।
विज्ञापन

463 अब तक गवां चुके है जान
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अभी तक 218227 सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 17606 संक्रमित मिले है। अब तक 16989 स्वस्थ हो गए हैं। अब तक जिले में 463 कोरोना संक्रमित जान गवां चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला : जिले में एक मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। मरीज का अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा है। जिले में अब तक 36 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। अब तक 49 आशंकित केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 16 मरीज अब तक दम तोड़ चुके है। फिलहाल 8 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिले में कोरोना संक्रमण से बुधवार को कोई मौत नहीं हुई है। ये राहत की बात है लेकिन हमें अभी सावधानी बरतनी होगी। कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं और मास्क का प्रयोग जरूर करें। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed