फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   This time 44,616 new voters of the district will elect MP-MLA for the first time.

Fatehabad News: इस बार जिले के 44,616 नए मतदाता पहली बार चुनेंगे सांसद-विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
This time 44,616 new voters of the district will elect MP-MLA for the first time.
फतेहाबाद। पिछले विधानसभा चुनावों के बाद बीते पांच साल में जिले में 44,616 मतदाता बढ़ गए हैं। नए मतदाता जहां लोकसभा चुनावों में मतदान के जरिये देश की नई सरकार चुनने में भागीदारी करेंगे, वहीं विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला भी करेंगे।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 6,66,415 थी, जो अब बढ़कर 7,11,031 हो गई है। इनमें 3,74,479 पुरुष जबकि 3,36,539 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में 13 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग की ओर से 22 जनवरी को मतदाताओं की नई सूची जारी की गई है। इस सूची में 18 जनवरी तक के पंजीकृत मतदाताओं का आंकड़ा शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन

18 से 19 वर्ष के हैं 16,788 मतदाता
नए मतदाताओं में से 16,788 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है। ये मतदाता पहली बार ईवीएम का बटन दबाकर लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव चुनावों में अपने मताधिकार का पहली बार प्रयोग करेंगे और अपने जनप्रतिनिधियों को चुनेंगे। जिला निर्वाचन आयोग के अनुसार इस आयु वर्ग के नए मतदाता टोहाना हलके में 5659, फतेहाबाद हलके में 6061 जबकि रतिया में 5068 पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला
टोहाना 228647 120489 108156
फतेहाबाद 256193 135533 120655
रतिया 226191 118457 107728
कोट
जिले में 18 जनवरी तक की मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाता 7,11,031 हैं। 18 से 19 आयु वर्ग में 16,788 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। मतदाता ऑनलाइन भी अपना मतदाता संख्या, बूथ आदि जांच सकते हैं।
-राजकुमार, नायब तहसीलदार (चुनाव)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed