फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   They brought the woman to her parents' house, beat her, threw her from a moving vehicle and ran away.

Fatehabad News: महिला को मायके में लाकर पीटा, चलती गाड़ी से फेंककर हुए फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
They brought the woman to her parents' house, beat her, threw her from a moving vehicle and ran away.
फतेहाबाद में घायल महिला को अग्रोहा मेडिकल रेफर करते हुए कर्मचारी।
फतेहाबाद/भट्टू कलां। गांव बनगांव निवासी एक महिला को उसके पति और बेटे ने मायके लाकर बेरहमी से पीटा। ये ही नहीं महिला को चलती गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए। महिला सिरसा के गांव मंगाला में विवाहित है। घायल महिला को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले के मुताबिक गांव बनगांव निवासी शामलाल ने बताया कि उसकी छोटी बेटी शकुंतला सिरसा के मंगाला गांव में विवाहित हैं। शकुंतला को उसके पति व बेटे ने बांध कर बुरी तरह पीटा। उसने बताया कि गांव में ही उसकी बेटी की धर्म बहन बनी एक महिला ने उसे छुड़वाया और बनगांव आकर उन्हें जानकारी दी। शामलाल का आरोप है कि बाद में पिता-पुत्र उसकी बेटी को गाड़ी में लाए तो उसने उन्हें समझाकर भेज दिया। लेकिन उनके घर से निकलते ही बेटी को चलती गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गए। जिसके बाद वे घायल बेटी को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोट
मामले को लेकर अभी तक हमारे पास कोई सूचना नहीं आई है। सूचना आने के बाद मामले में बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
-एसआई ओमप्रकाश, प्रभारी, भट्टू कलां पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed