फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Then there will be many more days of parks and green belts.

Fatehabad News: फिर बहुरेंगे पार्कों और ग्रीन बेल्ट के दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Then there will be many more days of parks and green belts.
फतेहाबाद के बस स्टैंड के पीछे बने पार्क में फैली गंदगी
फतेहाबाद। शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट को आखिरकार रखवाला मिल गया है, अब फिर इनके दिन बहुरेंगे। नगर परिषद ने शहर के पार्कों खासकर मॉडल टाउन के 10 और हुडा सेक्टर तीन के सभी पार्कों तथा ग्रीन बेल्ट को संस्थाओं को गोद दे दिया है। अब संस्थाएं पार्कों की देखरेख करेंगी और सफाई करवाएंगी। शहर के सिरसा रोड और भूना रोड की ग्रीन बेल्ट को भी गोद दिया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि नगर परिषद ने हुडा सेक्टर के सभी पार्कों और ग्रीन बेल्ट को एक ही संस्था को गोद दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने पिछले साल पार्कों को गोद दिया था लेकिन 30 अप्रैल को कार्यकाल खत्म हो गया था और इन्हें आगे नहीं बढ़ाया गया। इसके चलते पार्कों की देखरेख नहीं हो रही थी। इसके लेकर अमर उजाला ने 19 जुलाई के अंक में शहर के पार्कों का नहीं कोई रखवाला शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया और प्रक्रिया शुरू करके गोद दिया गया है। नगर परिषद पार्कों की देखरेख करने वाली संस्थाओं को चार रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से भुगतान करेगी। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की तरफ से पार्कों की मरम्मत और साफ-सफाई के लिए संस्थाओं को गोद दिया जाता है। हर साल इसमें बढ़ोतरी भी होगी।
विज्ञापन

वहीं नगर परिषद ने सिरसा रोड पर विजय चौधरी, राजीव बत्रा से शिवालय मार्केट, अनाजमंडी के सामने ग्रीन बेल्ट और भूना रोड पर फाइव एकड़ पैलेस के सामने बनी ग्रीन बेल्ट को जीव सेवा जीवन सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट को गोद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संस्थाओं को ये पार्क दिए गोद
पार्क संस्था
रानी लक्ष्मीबाई पार्क रानी लक्ष्मीबाई पार्क सोसायटी
शिवपुरी पार्क श्मशान भूमि सुधार सभा
एमसी कॉलोनी पार्क श्मशान भूमि सुधार सभा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क दि प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसायटी जगजीवनपुरा
संदूजा अस्पताल के सामने पार्क क्षेत्रीय राजपूत महासभा
अरोड़ा वैष्णों भोजनालय के सामने पार्क क्षेत्रीय राजपूत महासभा
डॉ. आंबेडकर पार्क डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा
टैक्सी स्टैंड पार्क नीलकंठ महादेव मंदिर सोसायटी
उमेश अल्ट्रासाउंड के सामने पार्क दि भिरड़ाना कोऑपरेटिव सोसायटी
हुडा सेक्टर तीन के सभी पार्क और ग्रीन बेल्ट संभालेगी एक ही संस्था
नगर परिषद ने हुडा सेक्टर तीन के सभी पार्कों और यहां की ग्रीन बेल्ट यानि सद्भावना अस्पताल के सामने बनी ग्रीन बेल्ट की सफाई को देखरेख को लेकर एक ही संस्था को गोद दिया है। जनकल्याण फाउंडेशन संस्था को यहां के पार्क गोद दिए गए हैं। पार्षद ज्योति मेहता के अनुसार हुडा में 8 पार्क हैं और संस्था ने दावा किया है कि सोमवार से काम शुरू हो जाएगा।
पपीहा समेत 10 पार्कों को संभालेगी एक ही संस्था
नगर परिषद ने मॉडल टाउन के पपीहा पार्क, पीएनबी के ग्रोवर के घर के पास, अशोक पूनिया, पार्क दिनेश गेरा के घर के पास, पार्क मोहन लाल जुनेजा के घर के पास, पूनम आंखों के अस्पताल के पास पार्क, डॉ. चिरंजीलाल के घर के पास, पूर्व नगर परिषद प्रधान के घर के पास, सुरेश मुंजाल के घर के पास, दलीप सिंगला के घर के पास बने पार्क को एक ही संस्था ग्रामीण उत्थान समिति को गोद दिया गया है।

कोट
नगर परिषद द्वारा शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट को गोद दे दिया गया है। इसको लेकर आवेदन मांगे गए थे, जिन संस्थाओं के पास अनुभव है उन्हें ही ये गोद दिए गए हैं।
- संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed